रायपुर
देहात में पकड़ाया गांजा, बेचने के लिए बाइक में लेकर घूम रहा था
14-Jan-2022 5:37 PM
![देहात में पकड़ाया गांजा, बेचने के लिए बाइक में लेकर घूम रहा था देहात में पकड़ाया गांजा, बेचने के लिए बाइक में लेकर घूम रहा था](https://dailychhattisgarh.com/uploads/chhattisgarh_article/1642162067611842327G_LOGO-001.jpg)
रायपुर, 14 जनवरी। पुलिस ने तिल्दा नेवरा इलाके से एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 1 किलो से ज्यादा गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने बताया आरोपी शंकर गीत लहरे के संदिग्ध हालत में घूम रहा था। तिल्दा पहुंचने के बाद जब वह दोपहिया में मिला तब संदेह के आधार पर पुलिस ने जांच की। इस दौरान बाइक की डिक्की से एक थैले में 1 किलो 200 ग्राम गांजा मिला ,जिसे खपाने वह घूम रहा था। कुछ रोज पहले ही पुलिस ने शहर के भीतर गंज इलाके से दिल्ली में रहने वाले दो गांजा तस्करों को पकड़ा है। उसके बाद यह दूसरी कार्रवाई है जब देहात के इलाके में गांजा तस्करी का खुलासा हुआ है।