रायपुर

प्राइवेट कंपनी में 40 लाख का गबन, मैनेजर समेत कर्मचारियों पर केस
15-Jan-2022 5:28 PM
प्राइवेट कंपनी में 40 लाख का गबन, मैनेजर समेत कर्मचारियों पर केस

रायपुर, 15 जनवरी। राजधानी में संचालित एक प्राइवेट कंपनी में 40 लाख रुपए के गबन का मामला सामने आया है। इस मामले को लेकर  मैनेजर और कुछ कर्मचारियों पर शक की सुई घूम रही है। पुलिस ने एफ आई आर दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि मामला विरगो सॉल्यूशन इंडिया कंपनी से जुड़ा है। नितेश राव, हेमंत निषाद वह अन्य कर्मचारियों के खिलाफ गबन का मामला दर्ज किया गया है।

कंपनी की तरफ से टिकेश्वर साहू ने एफ आई आर दर्ज कराई। पुलिस का कहना है कंपनी के कारोबार का संचालन  रायपुर गंज क्षेत्र से होता है। कंपनी द्वारा निर्मित सामग्रियों की बिक्री के बाद बाजार से वसूल की गई रकम  मैनेजर और उसके सहयोगी कंपनी के खाते में जमा नहीं करते थे।  कंपनी की ऑडिट रिपोर्ट तैयार करते समय  गवन का खुलासा हुआ।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news