रायगढ़

सहारा इंडिया के निवेशकों की राशि वापस न होने पर किया जाएगा आंदोलन- उमेश अग्रवाल
28-Jan-2022 4:18 PM
सहारा इंडिया के निवेशकों की राशि वापस न होने पर किया जाएगा आंदोलन- उमेश अग्रवाल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायगढ़, 28 जनवरी।
कांग्रेस सरकार पर चिट फंड कंपनियों को बचाने का आरोप लगाते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष उमेश अग्रवाल ने कहा कि सहारा इंडिया में निवेश किये गए करोड़ो रुपयो खतरे में आ गए। निवेशकों का सहारा बनने की बजाय काँग्रेस सरकार सहारा इंडिया पर कार्यवाही करने से बच रही है। निवेशकों की राशि जल्द ही वापस नही की गई तो भाजपा निवेशकों के हक की लड़ाई के लिए आंदोलन का शंखनाद करेगी स भाजपा नेता ने कहा कि मध्यम वर्गीय परिवारों के खून पसीने की कमाई सहारा में निवेश की गई है।

जनता के साथ विश्वासघात करने वाले सहारा से जुड़े दोषी कर्मचरियो पर एफआईआर किये जाने से न्याय का मार्ग प्रशस्त होगा स जिला भाजपा अध्यक्ष ने चुनाव के पूर्व किये गए उस वादे को भी याद कराया जिसमे सत्ता में आने के पहले चिट फंड कंपनी का पाई पाई वापस लौटने का वादा किया गया था। उमेश अग्रवाल ने कांग्रेस से सवाल पूछते हुए कहा कि  सरकार सहारा इंडिया के बचाव पक्ष के वकील की भूमिका क्यो निभा रही है ?

जिले भर से हजारों की संख्या में निवेशकों को निवेश के पहले सुनहरे सपने दिखाए गए जिसके झांसे में आकर भोली भाली जनता फँस कर करोड़ो रुपयो का निवेश कर दिया। परिवक्वता तिथि पूर्ण पर भुगतान करने की बजाय निवेशकों को घुमाया जा रहा है। भोली भाली नासमझ जनता आखिर कहाँ जाए।  सहारा इंडिया में एफ डी एवं आर डी के रूप में निवेश कराई गई धन राशि परिपक्वता तिथि पूर्ण होंने के बावजूद वर्षो से लंबित है। निवेशकों के हक की लड़ाई का वादा करते हुए जिला भाजपा ध्यक्ष उमेश ने भरोसा दिलाते गए कहा कि सहारा इंडिया जल्द ही लंबित धनराशि का भुगतान करे अन्यथा स्थानीय कार्यालय के सामने धरना दिया जाएगा। 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news