रायपुर

सौतेले बेटे ने मारा चाकू, महिला अस्पताल में भर्ती
29-Jan-2022 4:36 PM
सौतेले बेटे ने मारा चाकू, महिला अस्पताल में भर्ती

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 29 जनवरी।
डीडी नगर इलाके में एक शख्स ने अपनी सौतेली मां पर चाकू चला दिया। गंभीर हालत में महिला को फौरन परिजनों ने अस्पताल दाखिल कराया। सूचना मिलने पर पुलिस ने हमलावर के खिलाफ में हत्या के प्रयास के मामले में कार्रवाई की। प्रार्थी चेतन कुमार देवांगन की रिपोर्ट पर पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस ने बताया आरोपी का नाम दिव्येंद्र सिंह है। दिव्येंद्र ने शोभा राजपूत निवासी वृंदावन कॉलोनी पर हत्या की नीयत से 27 जनवरी की रात नौ बजे सिर पर चाकू से हमला कर दिया। इस दौरान शोभा घर में बिल्कुल अकेली थी।

प्रार्थी के संपर्क करने के बाद उसे हमले के बारे में पता चला। फौरन घर आकर प्रार्थी ने पहले महिला को अस्पताल दाखिल कराया। इसके बाद थाना पहुंचकर हमलावर सौतेले भाई के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस का कहना है सौतेले बेटे के साथ पहले से विवाद चल रहा है। घरेलू विवाद को लेकर महिला ने बयान दिया है उस पर हमले की कोशिश पहले भी हुई थी। घटना की रात में आरोपी को मौका मिल गया जब वह बिल्कुल अकेली थी। बिना बताए पहले घर में घुसा और फिर सिर में चाकू से हमला कर दिया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news