रायपुर

कोदो, कुटकी और रागी की खरीदी अब 15 फरवरी तक
29-Jan-2022 5:40 PM
कोदो, कुटकी और रागी की खरीदी अब 15 फरवरी तक

रायपुर, 29 जनवरी। छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर कोदो, कुटकी और रागी फसलों की खरीदी के लिए समयावधि अब 15 फरवरी 2022 तक बढ़ा दी गई है। इसके पहले इन फसलों की खरीदी के लिए 31 जनवरी तक की तिथि निर्धारित थी। गौरतलब है कि राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में वर्षा होने के कारण मिंजाई में हुई देरी के फलस्वरूप किसानों के हित में यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है।

इस खरीदी अभियान के तहत वनवासियों-किसानों से कोदो तथा कुटकी का समर्थन मूल्य 30 रूपए प्रति किलोग्राम तथा रागी का समर्थन मूल्य 33.77 रूपए प्रति किलोग्राम निर्धारित किया गया है।

प्रमुख सचिव वन  मनोज पिंगुआ ने बताया कि इनकी खरीदी का कार्य वर्तमान में राज्य के समस्त प्राथमिक लघु वनोपज सहकारी समितियों के माध्यम से हो रहा है। प्रबंध संचालक राज्य लघु वनोपज संघ  संजय शुक्ला ने बताया कि प्रदेश में अब तक लगभग ढाई करोड़ रूपए मूल्य की 07 हजार 799 क्विंटल कोदो, कुटकी तथा रागी की खरीदी हो चुकी है। इनमें 05 हजार 990 क्विंटल कोदो, 01 हजार 112 क्विंटल कुटकी और 697 क्विंटल रागी शामिल है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news