रायपुर

मास्क नहीं पहनने वाले 793 लोगों से 64930 रू. जुर्माना वसूला
01-Feb-2022 5:43 PM
मास्क नहीं पहनने वाले 793 लोगों से 64930 रू. जुर्माना वसूला

रायपुर, 1 फरवरी। नगर निगम का स्वास्थ्य विभाग  शहर के प्रमुख चौक -चौराहों में महिला स्वसहायता समूहों की सहायता से मास्क नहीं पहनने वालों पर जुर्माना की कार्यवाही कर रहा है।

नगर निगम की सहायक स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. तृप्ति पाणीग्रही ने बताया कि विगत 2 दिनों में विभिन्न जोनों में 793 लोगों पर मास्क नहीं पहनने पर समझाईश देते हुए 64930 रू. का जुर्माना वसूला गया।

जोन 1 की टीम ने गुढियारी, भनपुरी, गोगांव मार्ग चौक सहित मुख्य मार्गो में मास्क नहीं पहनने पर 130 लोगों पर 9900 रू. जुर्माना किया।  इसी तरह जोन 2 की टीम ने रेल्वे स्टेशन चौक सहित विभिन्न मुख्य चौक - चौराहों में मास्क नहीं पहनकर बाहर निकले 42 लोगों पर 3150 रू. जुर्माना किया। जोन 3 ने शंकरनगर चौक सहित मुख्य मार्ग शंकर नगर एवं अन्य मुख्य मार्गो में मास्क नहीं पहनने पर 107 लोगों पर 6900 रू. जुर्माना किया। जोन 4 ने विभिन्न मुख्य चौक - चौराहों में 80 लोगों पर 6950 रूपये का जुर्माना किया। जोन 5 ने लाखे नगर रायपुरा चौक सहित विभिन्न मुख्य मार्गो में मास्क नहीं पहने मिले 145 लोगों पर 10550 रू. का जुर्माना किया। जोन 6 ने विभिन्न मुख्य मार्गो में मास्क बिना पहने मिले 65 लोगों पर 6380 रूपये जुर्माना किया।

जोन 7 ने तेलघानी नाका चौक एवं सरस्वती नगर पुलिस थाना के सामने जीई रोड सहित विभिन्न मुख्य मार्गो में मास्क नहीं पहने मिले 64 लोगों पर 3600 रू. का जुर्माना किया। जोन 8 ने टाटीबंध मुख्य मार्ग जीई रोड सहित विभिन्न मुख्य मार्गो में मास्क नहीं पहनने पर 35 लोगों पर 2050 रू. का जुर्माना किया। जोन 9 ने विभिन्न मुख्य चौक - चौराहों पर बिना मास्क पहने मिले 75 लोगों पर 11800 रूपये जुर्माना किया। इसी तरह जोन 10 ने विभिन्न मुख्य मार्गो में बिना मास्क पहने मिले 50 लोगों पर 3650 रूपये जुर्माना वसूला।

विगत 2 दिनों में कुल 793 लोग बिना मास्क पहने मिले, उन पर कुल 64930 रूपये जुर्माना किया गया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news