रायपुर

हर वर्ग का रखा ख्याल, मोदी सरकार ने खोला रोजगार का पिटारा, शहरी क्षेत्र का होगा विकास-डॉ. ममता
02-Feb-2022 4:11 PM
हर वर्ग का  रखा ख्याल, मोदी सरकार ने खोला रोजगार का पिटारा, शहरी क्षेत्र का होगा विकास-डॉ. ममता

रायपुर, 2 फरवरी। रायपुर  भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने मोदी सरकार के बजट पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। डॉ. साहू ने बजट का स्वागत किया है। उन्होंने कहा,  केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन ने बजट पेश किया। सबसे बड़ी विशेषता यह है कि भारत पिछले दो ढाई वर्षो से महामारी काल से गुजर रहा है, उसके बाद भी जनता पर अतिरिक्त कर का बोझ नहीं लादा इसके लिए माननीय निर्मला सीतारमण जी और मोदी जी का आभार।

मोदी सरकार के इस बजट में गरीबों के लिए काफी कुछ है ,नल जल योजना, 80 लाख आवास। युवाओं के लिए 16 लाख रोजगार इसे छत्तीसगढ़ के युवाओं को भी लाभ मिलेगा। केंद्रीय बजट आगामी 25 वर्षों का ब्लू प्रिंट है। राष्ट्रीय राजमार्ग का 2022-23 में 25,000 किलोमीटर विस्तार होगा। पीएम गति शक्ति मास्टर प्लान वृद्धि के 7 इंजन पर आधारित। अगले 3 वर्षों के दौरान बेहतर दक्षता वाली 400 नई जनरेशन की वंदे भारत ट्रेनें लाई जाएंगी। इससे छत्तीसगढ़ के बहुत से जिले से अन्य राज्यों में जाने वाले लोगों को फायदा होगा। ट्रेनों का स्टॉपेज भी दिया गया है। उन्होंने कहा कि अगले 3 वर्षों में 100 क्करू गति शक्ति कार्गो टर्मिनल विकसित किए जाएंगे। शहरी क्षेत्र का विकास किया जाएगा। मोदी सरकार ने छत्तीसगढ़ के विकास के लिए भी कई जरूरी प्रावधान किए हैं।

 शिक्षा के लिए जरूरी फैसले लिए गए हैं। उद्योग को बूस्ट करने के लिए मोदी सरकार ने कई प्रावधान किए हैं। इस बजट में सबका साथ, सबका विकास की झलक है। इस बजट से निश्चित ही सर्वहारा वर्ग को लाभ मिलेगा।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news