रायपुर

भाजपा बदल सकती है दुर्ग जिलाध्यक्ष, तमेर बीमार
04-Feb-2022 5:06 PM
भाजपा बदल सकती है दुर्ग जिलाध्यक्ष, तमेर बीमार

रायपुर, 4 फरवरी। भाजपा दुर्ग जिले में अपना जिलाध्यक्ष बदल सकती है। हालांकि जिलाध्यक्ष बदलने का कोई राजनीतिक कारण नहीं, बल्कि स्वास्थ्यगत कारण है। दुर्ग जिले के अध्यक्ष डॉ. शिव तमेर स्वास्थ्य खराब होने के कारण इलाज के लिए अमेरिका गए हैं। ऐसी स्थिति में संगठन वहां नया जिलाध्यक्ष नियुक्त करने की तैयारी में है। इधर, चार नए जिलों में अध्यक्ष व नई कार्यकारिणी की नियुक्ति के लिए भाजपा संगठन को कलेक्टर-एसपी बैठने का इंतजार है। प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने सभी जिलों का दौरा कर प्रशासनिक बदलाव की रूपरेखा तैयार कर ली है। बता दें कि राज्य सरकार ने मनेंद्रगढ़, सक्ती, मोहला मानपुर और सारंगढ़ को जिला बनाने का ऐलान किया है। इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है। हालांकि दावा-आपत्ति और उसके निराकरण की प्रक्रिया पूरी नहीं हुई है।

अब 34 संगठन जिले

चार नए जिलों में अध्यक्ष की नियुक्ति के बाद भाजपा में अब 34 जिले हो जाएंगे। फिलहाल संगठन में 30 जिले हैं। पुनर्गठन के बाद अभी मंडलों की संख्या में कोई बदलाव नहीं आएगा। प्रशासनिक जिले की सीमा से लगे मंडल का ज्यादा भाग जिस संगठन के जिले में आएगा, उसे शामिल कर लिया जाएगा। संगठन के नेताओं के मुताबिक जैसे ही कलेक्टर नियुक्तिहो जाएगी, उसके तत्काल बाद संगठन में नियुक्तियां कर दी जाएंगी, जिससे चुनावी तैयारी शुरू हो सके।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news