रायगढ़

चिटफंड कम्पनी का फरार संचालक गिरफ्तार
16-Apr-2022 8:00 PM
चिटफंड कम्पनी का फरार संचालक गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायगढ़, 16 अप्रैल। पुलिस टीम ने उत्थान सिक्योरिटी एसएमसी ग्लोबल के फरार डायरेक्टर अशोक कुमार को प्रोडक्शन वारंट में केन्द्रीय जेल रांची (झारखंड) से लाया गया है। शातिर आरोपी रायगढ़ में नाम बदलकर चिटफंड कम्पनी के जरिए लाभ का प्रलोभन देकर अपने साथी चन्द्र कुमार चौहान के साथ शेयर ट्रेडिंग के नाम पर लोगों के साथ धोखाधड़ी किया था। कम्पनी का एक डायरेक्टर चन्द्र कुमार चौहान को कोतवाली पुलिस पिछले साल गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।

पुलिस के अनुसार फर्जीवाड़े के संबंध में 11 अपै्रल 2016 को थाना कोतवाली रायगढ़ में ग्राम औरदा पुसौर के रहने वाले दुष्यंत कुमार सहिस (33 वर्ष)  रिपोर्ट दर्ज कराया कि उत्थान सिक्योरिटी एसएमसी ग्लोबल के संचालक चंद्र कुमार चैहान निवासी बोड़ासागर जिला जांजगीर चांपा एवं अशोक जोशी निवासी मि_ूमुड़ा रायगढ़ के द्वारा वर्ष 2015-16 में सुभाषनगर रायगढ़ के फ्लैट नंबर 37 में कम्पनी का कार्यालय खोला गया था जिसमें शेयर ट्रेंडिंग का कार्य किया जा रहा था। कार्यालय में विभिन्न पदों पर स्टाफ नियुक्त किया गया जिसमें प्रार्थी दुष्यंत कुमार सहिस को ऑफिस मैनेजमेंट, गीता साव को एचआर, सपना साहू को टेलीकॉलर एवं ऑफिस मैनेजमेंट तथा द्वारिका पटेल को एजेंट नियुक्त किया था। चंद्र कुमार और अशोक जोशी शेयर ट्रेडिंग का कार्य करते थे उन्होंने सभी कर्मचारियों को रकम निवेश कराने का कार्य दिया गया था जिसमें वेतन एवं 5 फीसदी प्रोत्साहन राशि देने का दावा किया गया जिसके आधार पर पहले दुष्यंत , गीता साव, द्वारिका 10000-10000 निवेश किया। उसके बाद दोनों संचालकों के द्वारा ग्राहकों से रूपये निवेश कराने का दबाव डाला गया कहा गया कि कम्पनी रकम को शेयर मार्केट में लगाने पर 3 से 5 फीसदी मासिक ब्याज देगी जिस पर एजेंट लखपति साव से 50,000 महेश सोनवानी से 25,000 मंजू लता साहू से 50,000 धर्मेंद्र साहू से 10,000 शौकी लाल साहू से 75,000 कुल 2,40,000 जमा कराया गया जिसके बाद दोनों रुपए लौटाए बिना कार्यालय बंद कर कहीं फरार हो गये थे।

धोखाधड़ी के संबंध में थाना कोतवाली रायगढ़ में  धारा 420, 34 भादवि एवं 6,10 छत्तीसगढ़ निक्षेपकों के हितों का संरक्षण अधिनियम के तहत दोनों आरोपियों पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना दरमियान 3 जून 2021 को आरोपी चंद्र कुमार चौहान बोड़ासागर थाना डबरा जिला रायगढ़ जांजगीर चांपा को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। आरोपी चंद्र कुमार चैहान के साथ कंपनी का संचालन कर रहा अशोक जोशी पिता नगीना जोशी फरार था, जिसके पतासाजी दौरान परिजन से संपर्क कर पूछताछ करने में बताएं कि अशोक जोशी हितवार जेल रांची झारखंड में निरुद्ध है।

वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन पर कोतवाली पुलिस की टीम होतवार जेल रांची झारखंड जाकर जेल अधीक्षक को प्रतिवेदन देकर आरोपी के संबंध में पूछताछ करने पर जेल अधीक्षक द्वारा अशोक कुमार जोशी का नाम का व्यक्ति निरुद्ध नहीं होना बताएं और फोटोयुक्त हिस्ट्री टिकट दिया गया। उक्त फोटो पूर्व में उत्थान सिक्योरिटी में कार्यरत स्टाफ सपना महंत एवं प्रार्थी दुष्यंत कुमार सहिस को व्हाट्सएप से भेज कर पहचान करने को कहने पर दोनों फोटो देखकर उत्थान सिक्योरिटी एसएमसी ग्लोबल के संचालक अशोक कुमार जोशी के रूप में पहचान किए जिसके बाद कोतवाली पुलिस आरोपी की पत्नी प्रिया जोशी से संपर्क की।

प्रिया जोशी ने बताया कि उसके पति अशोक जोशी का सही नाम अशोक कुमार है, वह अपना नाम एवं मूल स्थान का पता बदल कर धोखाधड़ी के उद्देश्य से कंपनी चला रहा था जिसका नाम अशोक कुमार (30) मूल निवास कुशमाहा महुआ थाना रामकोला कुशीनगर (उत्तर प्रदेश) बताई और  कि अशोक बिरसामुंडा केंद्रीय जेल होतवार रांची में निरुद्ध होना बताई जिसके आधार पर पुन: कोतवाली रायगढ़ आरोपी अशोक कुमार की गिरफ्तारी की कार्यवाही के लिए विशेष न्यायाधीश (अंतर्गत छत्तीसगढ़ राज्य के निक्षेपकों के हितो का संरक्षण अधिनियम) रायगढ़ के न्यायालय से आरोपी को प्रोडक्शन वारंट जारी कराकर आरोपी को रांची केंद्रीय जेल से लाया गया है।

आरोपी से पूछताछ में दोनों आरोपी चंद्रकुमार चैहान एवं अशोक कुमार ही कंपनी का संचालन की जानकारी मिली है। आरोपी से उसके तथा कम्पनी के चल अचल संपत्ति की जानकारी एवं कंपनी द्वारा निवेश की जानकारी साथ ही जिलाधीश कार्यालय में कंपनी के विरुद्ध दिए गए आवेदन पत्रों की जानकारी ली जा रही है जिसके बाद सम्पत्ति सीज की कार्रवाई किया जाएगा। 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news