रायगढ़

कांगे्रस के शहजादे विदेश में छुट्टी मनाते हैं, तो भाजपा करती है 365 दिन 24 घंटे काम- ओपी
26-Apr-2024 4:42 PM
कांगे्रस के शहजादे विदेश में छुट्टी मनाते हैं, तो भाजपा करती है 365 दिन 24 घंटे काम- ओपी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायगढ़, 26 अप्रैल।
छत्तीसगढ़ में लोकसभा का चुनाव जबर्दस्त माहौल देखा जा रहा है। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में 7 मई को तीसरे चरण का चुनाव है। ऐसे में रायगढ़ विधायक एवं वित्त मंत्री ओपी चौधरी रायगढ़ की सडक़ों में उतरकर जनसंपर्क अभियान में जुट गए है। इस दौरान आम जनता की समस्या भी सुन रहे हैं।

ओपी चौधरी ने चुनाव के माहौल के बारे में बताया कि मोदीजी की पार्टी 365 दिन में 24 घंटे काम करने वाली पार्टी है। मोदी जी 10 साल से प्रधानमंत्री है उन्होंने एक भी दिन छुट्टी नहीं लिये वो तो मेहनत करेंगे ही। जबकि कांगे्रस पार्टी के शहजादे विदेश में छुट्टी मनाना पसंद करते हैं। 

पूरे देश में मोदी जी लहर नहीं सुनामी चल रही है। पूरे छत्तीसगढ़ की जनता जर्नादन प्रदेश की 11 की 11 सीट मोदी जी को देने को तैयार हैं। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी के करीबी सैम पित्रोदा ने जो बयान दिया है उस पर भी अब कांगे्रस नेताओं की सफाई आ रही है चूंकि उनकी कलई खुलकर जनता के सामने आने से कांगे्रस के भीतर ही बवाल मच गया है। इस मामले में ओपी चौधरी ने भी चुटकी लेते हुए कहा कि कांगे्रस पार्टी एक डूबती हुई नाव है कुछ लोग यहां से भागते जा रहे हैं तो कुछ लोग नाव को डूबोने में लगे हुए हैं।

कल छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण का मतदान होने जा रहा है। इस पर ओपी चौधरी ने कहा कि पूरे देश की जनता और छत्तीसगढ़ की जनता मोदी जी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने समर्पित है, लोगों में लगातार उत्साह बढ़ते जा रहा है। पहले चरण की तुलना में और अधिक उत्साह देखा जा रहा है। लोकसभा चुनाव में प्रदेश में भूपेश बघेल के अकेले पड़ जाने के सवाल पर ओपी ने कहा कि जब सत्ता चला रहे थे तब अकेले चल रहे थे। जय वीरू की जोड़ी को छोडक़र अकेले वीरू ही चल रहे थे। इसलिये कांगे्रस पार्टी के लोग भी उन्हें छोड़ चुके हैं।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news