रायगढ़

गुरु तेग बहादुर हिंद दी चादर की निकली शोभायात्रा
18-Apr-2022 4:34 PM
गुरु तेग बहादुर हिंद दी चादर की निकली शोभायात्रा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
सारंगढ़, 18 अप्रैल।
  गुरु तेग बहादुर जी के 400 वें प्रकाश पर्व के मौके पर निकाली गई। संदेश यात्रा का मध्यान्ह 12 बजे सारंगढ़ में जोरदार स्वागत किया गया। स्वागत का शुभारंभ बग्गे गैरेज, इब्राहिम जी मुल्लाजी पेट्रोल पंप, कुलदीप सिंह आहूजा के बाद छाबड़ा बोरवेल के ऑनर के द्वारा आतिशबाजी के साथ गुरु तेग बहादुर जी की शोभा यात्रा का स्वागत कियें।

इस शोभायात्रा के साथ ही साथ सिख समाज की महिलाओं के द्वारा नगर कीर्तन करते हुए बाबा तेग बहादुर साहब के स्वागत महिलाओं के द्वारा मत्था टेक कर स्वागत किया गया। स्वागत के समय सर्व समाज प्रमुख के साथ ही साथ नगर के नेता और पदाधिकारियों के द्वारा प्रकाश पर्व पर निकली शोभा यात्रा का आत्मीय स्वागत किया गया।

बस स्टैंड छाबड़ा बोरवेल कार्यालय के समक्ष नगर के प्रथम नागरिक नगर पालिका अध्यक्ष सोनी अजय बंजारे, जिला कांग्रेस अध्यक्ष अरुण मालाकार, अग्रवाल सभा अध्यक्ष रामचंद्र अग्रवाल, नंदकिशोर केजरीवाल, नंद किशोर गोयल, बनवारी लाल मित्तल, ओम प्रकाश बोंदिया, सुभाष केजरीवाल, घनश्याम बंसल, राजकुमार गोयल, जगदीश ऊचानिया, दिनेश जी, द्वारका केडिया वहीं भाजपा के दिग्गज नेता अरविंद हरिप्रिया, मनोज लहरे, विधायक प्रतिनिधि अजय बंजारे, प्रमोद मिश्रा, बबलू बहिदार, महेंद्र थवाईत वार्ड क्रमांक 3 के पार्षद, पार्षद सरिता गोपाल के साथ ही साथ नगर के कांग्रेसी नेता, पार्षद, भाजपा नेता, पदाधिकारी के साथ ही साथ अग्रवाल समाज पदाधिकारी और सर्व समाज प्रमुख इस शोभायात्रा के स्वागत में उपस्थित थे।

अग्रवाल समाज के द्वारा शोभा यात्रा के साथ चलने वाले सिख प्रमुख को श्रीफल साल ओढ़ाकर स्वागत किए। वहीं सोनू छाबड़ा के द्वारा सभी लोगों को अल्पाहार कराया गया।
संदेश यात्रा के स्वागत के लिए सारंगढ़ गुरु सिंह सभा के मार्गदर्शन पर व्यापक तैयारियां की गई थी, सारंगढ़ पहुंचने पर सर्व समाज श्रद्धालुओं ने माथा टेककर स्वागत किए।
परमजीत सिंह भाटिया ने बताया कि संदेश यात्रा के लिए बनाए गए विशेष रथ में सोने से बने गुरु ग्रंथ साहिब की प्रति के साथ ही साथ श्री गुरु गोविंद सिंह के अस्त्र-शस्त्र और उनकी माता के द्वारा उपयोग किए जाने वाले बर्तन भी लोगों के दर्शनार्थ रखे गए हैं। जिनका दर्शन कर लोगों ने अपना जीवन धन्य किया।

गुरु तेग बहादुर सिंह की शहादत का बौध युवा पीढ़ी को हो इसके लिए 9 अप्रैल से 21 अप्रैल तक संदेश यात्रा का आयोजन किया गया है। संदेश यात्रा 9 अप्रैल को रायपुर में नगर कीर्तन के साथ प्रारंभ हुई। अब प्रदेश के सभी शहरों से होते हुए रायगढ़ के बाद सारंगढ़ 12 बजे पहुंची, जहां सिख समाज के साथ ही साथ सर्व समाज के द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news