रायगढ़

रायगढ़ में पारा 45 के पार
28-Apr-2022 5:09 PM
रायगढ़ में पारा 45 के पार

रायगढ़, 28 अपै्रल। छत्तीसगढ़ में इस सीजन में तापमान पहली बार 45 डिग्री सेल्सियस पार हो गया। बुधवार के बाद गुरूवार को भी रायगढ़ सबसे गर्म रहा।  मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि आज दक्षिणी हिस्से में एक-दो जगहों पर गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।

द्रोणिका का प्रभाव कम होने के बाद राज्य के अधिकांश हिस्से में गर्मी में तेजी से इजाफा हुआ है। बुधवार को रायगढ़ का तापमान 45.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इस साल गर्मी में पहली बार इतना तापमान था। इस वजह से रायगढ़ शहर सहित पूरे जिले में लू के गर्म थपेड़ों से पूरे दिन लोग हलाकान परेशान रहे और छांव तथा शीतल पेय की तलाश में इधर उधर भटकते देखे गए।

राजधानी रायपुर में 43.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस रहा। इसी तरह बिलासपुर में 43.4 और दुर्ग में 43.2 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है। बस्तर को छोड़ दें तो दुर्ग, राजनांदगांव, पेंड्रारोड, अंबिकापुर सभी जगहों पर पारा 40 डिग्री से ऊपर जा पहुंचा।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news