रायगढ़

जेएसडब्ल्यू मोनेट हादसे में झुलसे दोनों श्रमिकों की मौत
28-May-2022 6:50 PM
जेएसडब्ल्यू मोनेट हादसे में झुलसे दोनों श्रमिकों की मौत

मुंबई में इलाज के दौरान दूसरे श्रमिक ने भी आज सुबह तोड़ा दम

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
रायगढ़, 28 मई।
रायगढ़ जिले के खरसिया विधानसभा क्षेत्र में स्थित ग्राम नहरपाली में लगे जेएसडब्ल्यू मोनेट प्लांट हादसे में झुलसे दोनों मजदूरों की इलाज के बाद मौत हो गई है और अब पुलिस ने नए सिरे से जांच शुरू कर दी है। 

जेएसडब्ल्यू मोनेट प्लांट में हादसा 13 मई की सुबह दस बजे के आसपास हुआ था, उसके बाद दोनों मजदूरों को गंभीर अवस्था में पहले एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया था, जहां उनकी हालत में सुधार नहीं आने के चलते दोनों को मुंबई भेजा गया। लेकिन मुंबई में पहले एक श्रमिक की मौत हुई, जिसका नाम लक्ष्मी था और आज सुबह मुंबई में ही इलाज के दौरान दूसरे श्रमिक लकेश्वर की भी मौत हो गई, जिसकी पुष्टि भूपदेवपुर थाना प्रभारी अमित शुक्ला ने की है।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नहरपाली में स्थिति जेएसडब्ल्यू में गत 13 मई की सुबह वहां काम कर मजदूरों के ऊपर खौलता हुआ भाप गिर जाने की घटना में 2 लोग गंभीर रूप से झुलस कर घायल हो गए थे, और कुछ श्रमिक बाल बाल बचे थे। इस गंभीर घटना में जेएसडब्ल्यू मोनेट प्लांट की तरफ से गंभीर लापरवाही सामने आई थी चंूकि इससे पहले भी मोनेट में बड़ा हादसा हो चुका है, जिसमें आधा दर्जन से भी अधिक मजदूर झुलसे थे और दो से अधिक लोगों की मौत भी हुई थी। इसके बाद भी प्रबंधन हादसों से सबक नहीं ले रहा है।

13 मई की सुबह हुई थी डीआरआई  में हुई थी गंभीर घटना
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 13 मई की सुबह तकरीबन 10 बजे जेएसडब्ल्यू कंपनी में सभी मजदूर अपने अपने कार्य मे व्यस्त थे, ठीक इसी दौरान डीआरआई में काम कर रहे तीन मजदूर लक्ष्मी एवं लोकेश्वर व एक अन्य के ऊपर खौलता हुआ भाप गिर गया, जिससे इनमें से दो मजदूर 50 प्रतिशत गंभीर रूप से झुलस कर घायल हो गए थे। इनमें से दो घायल मजदूरों को गंभीर हालात में एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था। जहां स्थिति में सुधार नहीं होने पर उन्हें एयर एंबुलेंस से मुंबई भेजा गया था, इस हादसे में एक सप्ताह पहले एक मजदूर की मौत हो गई थी, वहीं आज सुबह तकरीबन पांच बजे दूसरे घायल मजदूर लकेश्वर पिता आनंदराम बंजारा 37 साल निवासी कुररूभांठा की मौत हो गई। मृतक श्रमिक का शव कल शाम तक रायगढ़ पहुंचने के बाद परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा।  
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news