रायगढ़

जनप्रतिनिधियों ने 101 पौधे रोपे
06-Jun-2022 9:37 PM
जनप्रतिनिधियों ने 101 पौधे रोपे

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
सारंगढ़, 6 जून। 
अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत गुड़ेली में स्थित स्व. विजय बसंत के अर्धमान क्रेशर में आज पर्यावरण दिवस के अवसर पर फॉरेस्ट विभाग एवं जन प्रतिनिधि द्वारा 101 वृक्षा रोपण किया गया है, वहीं इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में कृषि सभापति तुलसी बसंत शामिल हुई। वहीं फारेस्ट रेंजर आर.के. तिवारी , डिप्टी रेंजर जोगेंद्र सिंह , एस.डी.ओ. अनिता गुप्ता और गोमर्डा अभ्यारण्य अधीक्षक आर.के. सिसोदिया भी मौजूद रहे। प्रदेश सलाह कार गोपाल अग्रवाल के मार्ग दर्शन में पर्यावरण दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण किया गया। 

गोपाल अग्रवाल ने बताया कि हमारा प्रदेश जैव विविधताओं वाला प्रदेश है। पर्यावरण का संरक्षण करना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। हमें पर्यावरण मॉडल की दिशा में कार्य करना होगा। हमारी आने वाली पीढिय़ों को शुद्ध जल, हवा, मिट्टी व पर्यावरण मिले, इसके लिए पर्यावरण संरक्षण एवं वृक्षारोपण पर सभी को विशेष ध्यान देना होगा।  तापमान में वृद्धि एवं जल स्तर का नीचे जाना चिंता का विषय है। जल संचय एवं जल स्रोतों के पुनर्जीवीकरण की दिशा में कार्य किये जाएं। 

जल संरक्षण की दिशा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी  द्वारा देशभर में अमृत सरोवर की शुरुआत की गई है। पृथ्वी ने हमको सब कुछ दिया है। हमें प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण करना होगा। साथ ही साथ फारेस्ट विभाग के अधिकारी ने पौधा रोपण करते हुए समझाइश दिया कि - वन हमें विरासत में मिला है। इनके संरक्षण के लिए हमें लोगों की आजीविका से जोडऩा होगा। इकोलॉजी बेस एम्प्लॉयमेंट को जनरेट करना होगा। उन्होंने कहा कि - वृक्षारोपण और उनके संरक्षण पर विशेष ध्यान दिया जाए। वृक्षारोपण एवं उनके संरक्षण के लिए हर विभाग को अलग-अलग क्षेत्र देकर उनकी जिम्मेदारी तय करनी होगी। वन पचायतों को मजबूत करने के साथ ही उनको आजीविका से जोडऩा जरूरी है। उन्होंने कहा कि - विकास सतत चलने वाली प्रक्रिया है । विकास एवं पर्यावरण में संतुलन बनाये रखना जरूरी है।

इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता ममता सिंह, मणि प्रभा त्रिपाठी, बरखा अग्रवाल, स्मिता बानी, रंजू केशरवानी, समृद्धि केशरवानी, प्रतिभा केशरवानी, मंजू केशरवानी, राजेश्वरी केशरवानी, लता यादव, अंजू तिवारी, शशिकला स्वर्णकार, बबिता यादव, ममता केडिया  योगेश्वरी केशरवानी, नागरिक सुरक्षा सेवा संगठन से आरती सिंह, रश्मि खलको, रानू पटेल, हेमलता मिश्र, मंजू शेखर केशरवानी, रंजीता कानूनगो योगेश पटेल और गांव के सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news