रायपुर

14 तक छत्तीसगढ़ पहुंचेगा मानसून अगले 24 घंटे में होगी हल्की बारिश
10-Jun-2022 7:04 PM
14 तक छत्तीसगढ़ पहुंचेगा मानसून अगले 24 घंटे में होगी हल्की बारिश

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 10 जून। राजधानी रायपुर समेत कई स्थानों पर गुरुवार की देर रात बारिश और अंधड़ चली। वहीं शुक्रवार से मौसम का मिजाज बदल गया है। दिन भर आसमान में हल्के बादल छाये रहे। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को अनेक स्थानों पर बारिश होने की संभावना है। इससे दोपहर की गर्मी से लागों को राहत मिलता नजर आ रह है।

मानसून दक्षिण भारत से आगे बढऩे लगा है, लेकिन तेजी से आगे बढऩे के लिए बंगाल की खाड़ी में आगामी 48 घंटे शनिवार रात तक मानसून का सिस्टम बन रहा है। मौसम विशेषज्ञों का अनुमान है कि सिस्टम बन गया, तब भी मानसूनी  बादलों को बस्तर पहुंचने में चार दिन लगेंगे,यह 14 जून तक बस्तर में पहुचने की संभावना है।

इसके बाद मानसून को रायपुर आने और प्रदेश में सक्रिय होने में तीन-चार दिन लग सकते हैं। अगर ठीक-ठीक ऐसा हो भी गया तो छत्तीसगढ़ में इस बार मानसून 4 दिन लेट हो सकता है।

मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटे में उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी, अरब सागर के कुछ और भाग में सिस्टम बनने से मानसून  के आगे बढऩे की संभावना है। यही नहीं दक्षिण महाराष्ट्र के कुछ भाग, गोवा, कर्नाटक के कुछ भाग, बचे हुए तमिलनाडु में मानसूनी गतिविधि बढ़ेगी। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में मानसून पहुंचने में 4 दिन की देरी हो सकती है।

बस्तर में मानसून पहुंचने के दो दिन बाद रायपुर में मानसूनी बारिश होती है। जबकि सरगुजा संभाग में 15 जून सामान्य तारीख है। इस बार वहां 19 जून के आसपास मानसूनी बारिश हो सकती है।

हालांकि शुक्रवार से हल्की राहत मिलने के आसार हैं। प्रदेश के कुछ इलाकों में अधिकतम तापमान 46.4 डिग्री रहा। प्रदेश के कुछ स्थानों पर बौछारें पड़ी या बूंदाबांदी हुई। इससे दोपहर की भीषण गर्मी पर कोई असर नहीं पड़ा। 10 जून को एक-दो स्थानों पर अंधड़ चलने व आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। कहीं-कहीं हल्की वर्षा भी होगी।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news