रायपुर

डाटा एंट्री ऑपरेटरों के आंदोलन का तीसरा दिन, रैली निकाली, आप का समर्थन
31-Jul-2024 7:11 PM
डाटा एंट्री ऑपरेटरों के आंदोलन का तीसरा दिन, रैली निकाली, आप का समर्थन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 31 जुलाई। छत्तीसगढ़ धान खरीदी कंप्यूटर ऑपरेटर संघ द्वारा दो सूत्रीय मांगों को लेकर तीन दिन से तूता में धरना प्रदर्शन कर रहे। तूता ध इसमे पूरे प्रदेश के ढाई हजार धान खऱीदी केंद्र के डाटा एंट्री कंप्यूटर आपरेटर शामिल हैं।

 आम आदमी पार्टी कर्मचारी विंग के प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार झा एवं अनुसूचित जाति विंग के प्रदेश अध्यक्ष परमानंद जांगड़े ने आंदोलनकारियों को संबोधित करते हुए  कहा कि अनेक विभागों में 27 प्रतिशत वेतन वृद्धि दिया जा रहा है। किंतु मंडी के डाटा एंट्री आपरेटर तथा वेयर हाउस के कर्मचारियों  को इससे वंचित रखा गया है। जो भेदभाव पूर्ण  नीति घोतक है। दोनों सरकारो ने सरकार बनने पर 10 एवं 100 दिनों में नियमित करने का वादा किया था,जो जुमला निकला। उन्होने ने उनके मांगों को जायज़ मानते हुए। उनके आंदोलन का समर्थन  किया। संघ के प्रांत अध्यक्ष ऋषिकांत मोहरे ने बताया है कि अन्य विभागों में 27त्न वेतन वृद्धि का आदेश लागू हो चुका है। किंतु धान खरीदी कंप्यूटर ऑपरेटर को इसका लाभ नहीं मिला है। विद्याशंकर यादव बिलासपुर, संतोष साहू बालोद, विनोद जायसवाल कवर्धा, मीनाक्षी यादव शक्ति, राजकुमारी साहू कोरबा, मोहन डहरिया बलौदाबाजार, राकेश दुबे मुंगेली, दुलार साहू राजनांदगांव, शतरूपा साहू जांजगीर,अनुज यादव सरगुजा, लता पटेल कोडागांव, आशीष रजक महासमुंद,संदीप यादव बलोदा बाजार समेत सैकड़ों मौजूद रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news