रायपुर

एससी, एसटी, ओबीसी की बात करने वाले राहुल ने इनमें से किसी सांसद को नेता प्रतिपक्ष क्यों नहीं बनाया?
30-Jul-2024 4:45 PM
एससी, एसटी, ओबीसी की बात करने वाले राहुल ने इनमें से किसी सांसद  को नेता प्रतिपक्ष क्यों नहीं बनाया?

 संसद में बजट चर्चा पर बृजमोहन का हमला 

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 30 जुलाई।
सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने सोमवार को लोकसभा में केंद्रीय बजट पर चर्चा में   कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण को बहुत-बहुत बधाई देता हूं।

उन्होंने कहा कि इस देश की जनता सदियों से गुलामी का दंश झेलती आई है, कभी मुगलों की, कभी अंग्रेजों की तो कभी कांग्रेस की। बजट के बाद इस देश की जनता को लग रहा है कि, च्च्सुनहरा लग रहा है एक-एक पल, कई दशकों बाद देश में तब्दीली हुई है।

विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि, च्च्नेता प्रतिपक्ष जब खड़े होते हैं तो भारत जोड़ो के नारे लगते हैं।ज्ज् उन्होंने सवाल उठाया कि इस देश को तोडऩे का काम किसने किया? च्च्भारत के टुकड़े कर पाकिस्तान किसने बनाया, कोको द्वीप बर्मा को किसने दिया? देश को बांटने वाले, आज देश जोड़ों का नारा लगा रहे हैं। जब डोकलाम विवाद चल रहा था तब राहुल गांधी चीनी दूतावास में क्या कर रहे थे? भारत की जनता उनकी हकीकत जान गई है। इसीलिए उन्होंने भरोसे के साथ मोदी सरकार बनाई है।ज्ज्उन्होंने रामायण की चौपाई च्च्जाको प्रभु दारुण दुख देही। ताकी मति पहले हर लेही।ज्ज् दोहराते हुए कहा कि राहुल गांधी और विपक्ष की मति को भगवान ने पहले ही हर लिया है। 99 सीटें लाने वाली कांग्रेस, 244 सीटें लाने वाली भाजपा को फेल बता रही है।

उन्होंने कहा कि, सरकार की पीएम आवास, नल जल, कौशल विकास, महिला विकास आदि जन कल्याणकारी योजनाओं और 4 करोड़ नौकरी का फायदा सभी को मिलेगा। मोदी जी ने इस देश को 4 जातियों में बांटा है जो युवा, किसान, महिला और गरीब हैं। अगर इनका विकास होता है तो देश का विकास होगा। 

अग्रवाल ने कहा कि आप इस बजट का विरोध कर रहे हैं क्योंकि आपको इस देश का विकास पसंद नहीं है। किसानों, महिलाओं, युवाओं का विकास पसंद नहीं है। देश की सीमाओं का विकास पसंद है। विपक्ष को पसंद है तो सिर्फ और सिर्फ कुछ परिवारों का विकास, जो नरेंद्र मोदी के रहते कभी संभव नहीं है। और बजट के विरोध का यही एक मात्र कारण है। नरेंद्र मोदी के लिए देश प्रथम है। विपक्ष के लिए परिवार प्रथम है। एससी, एसटी, ओबीसी की बात करने वाले राहुल गांधी ने किसी एससी, एसटी, ओबीसी सांसद को नेता प्रतिपक्ष क्यों नहीं बनाया?

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news