रायपुर

आरआरबी परीक्षा के लिए स्पेशल ट्रेनें
10-Jun-2022 7:07 PM
आरआरबी परीक्षा के लिए स्पेशल ट्रेनें

रायपुर, 10 जून। केंद्रीकृत रोजगार अधिसूचना 01/2019 (एनटीपीसी) के अंतर्गत स्नातक एवं पूर्व-स्नातक पदों के लिए द्वितीय चरण कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी)  12 से  17 जून तक रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा छत्तीसगढ़ के रायपुर, भिलाई एवं दुर्ग शहरों के कुल 6 परीक्षा केंद्रों में आयोजित की जाएगी, जिसमें कुल 28680 उम्मीदवार सम्मिलित होंगे। उपर्युक्त परीक्षा में सम्मिलित होने वाले उम्मीदवारों की सुविधा के लिए छत्तीसगढ़ के विभिन्न शहरों

सहित अन्य केंद्रों पर पहुँचने के लिये 05 स्पेशल गाडिय़ाँ भी चलाई जा रही हैं। 08030 08029 शालीमार -दुर्ग-शालीमार परीक्षा स्पेशल* 20 कोचों के साथ चलाई जा रही है जिसमें 02 एसएलआर,16 स्लीपर 02 एसी-3 कोच रहेंगे। गाड़ी संख्या 08030 शालीमार दुर्ग रेलवे भर्ती बोर्ड परीक्षा स्पेशल 13 जून  को 15:35 बजे शालीमार से रवाना होगी 15:48 बजे संतरागाछी, 18:00 बजे खडक़पुर, 18:45 बजे झारग्राम, 19:25 बजे घाटशिला, 20:20 बजे टाटानगर, 21:28 बजे चक्रधरपुर, 22:22 बजे मनोहरपुर, 23:05 बजे राउरकेला, 23:40 बजे राजगंगपुर, 00.45 बजे झाड़सुगुड़ा, 01:08 बजे ब्रजराजनगर ,01:58 बजे रायगढ़, 03:07 बजे चांपा, 4:30 बजे बिलासपुर, 5:31 बजे भाटापारा, 6:40 बजे रायपुर 7:16 बजे भिलाई, 7:45 बजे  दुर्ग  14 जून  को पहुंचेगी।

 08029 दुर्ग- शालीमार रेलवे भर्ती बोर्ड परीक्षा स्पेशल  17 जून को दुर्ग से 18:35 बजे रवाना होकर 19:07 बजे भिलाई, 19:32 बजे रायपुर, 20:48 बजे भाटापारा, 22:00 बजे बिलासपुर, 23:11 बजे चांपा, 00:24 बजे रायगढ़, 1:15 बजे ब्रजराजनगर, 1:50 बजे झाड़सुगुड़ा, 2:46 बजे राजगंगपुर, 320 बजे राउरकेला, 4:02 बजे मनोहरपुर, 5:05 बजे चक्रधरपुर, 6:15 बजे टाटानगर, 7:18 बजे घाटशिला 8:00 बजे झारग्राम, 8:47बजे खडक़पुर 11:02 बजे संतरागाछी, जे 11:35 बजे शालीमार  18 जून  को पहुंचेगी।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news