रायपुर

सुबह बस्तर तो शाम को भिलाई, नांदगांव में बारिश
15-Jun-2022 7:43 PM
सुबह बस्तर तो शाम को भिलाई, नांदगांव में बारिश

रायपुर, 15 जून। प्रदेश में मानसून प्रबल हो या जा रहा है। सुबह बस्तर में बारिश के बाद रायपुर, बिलासपुर संभाग के बड़े इलाके में बुधवार को बादल छाए हुए हैं।उधर शाम को भिलाई में हल्की बारिश तो राजनांदगांव में  गरज चमक के साथ तेज बारिश हुई। हालांकि मौसम विभाग इसे प्री मानसून बारिश नहीं मान रहा है। विभाग के एक बयान में कहा गया है कि एक पूर्व-पश्चिम द्रोणिका उत्तर-पश्चिम उत्तर प्रदेश से असम तक स्थित है। एक उत्तर-दक्षिण द्रोणिका दक्षिण बिहार से दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश तक स्थित है। 

कल  16 जून को प्रदेश के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। प्रदेश में एक दो स्थानों पर गरज चमक के साथ वज्रपात और अंधड़ भी चलने की संभावना है।वर्षा का सिलसिला प्रदेश में लगातार बने रहने की सम्भावना है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news