रायपुर
रायपुर, 15 जून। उरला क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते कुछ लोगों ने युवक की बेदम पिटाई कर दी। युवक को गाड़ी में बिठाकर पहले बंधक बनाया। इसके बाद पेड़ में बांधकर हमला किया। शिकायत होने पर पुलिस ने जुर्म दर्ज किया है। मामले में विकाश सिंह नामक शख्स ने अपने परिचित अर्जुन गुप्ता और उसके साथी प्रकाश के खिलाफ अपराध दर्ज कराया। आरोप है अर्जुन और प्रकाश ने विकाश को रास्ते से अगवा कर लिया। बाद में उसे एक सूनसान जगह में ले गए। यहां पर रस्सी से उसे पेड़ में बांध दिया। इसके बाद उसके साथ मारपीट कर चोट पहुंचाया। आगे पुलिस में जाने से मना करते हुए आरोपियों ने देख लेने की धमकी दी। प्रार्थी का कहना है कि उअर्जुन गुप्ता, प्रकाश जांगडे आए एवं कुछ दिन पहले हुए झगडा लडाई की बात को लेकर विवाद करने पहुंचे थे। उन्होंने जबरन अपने माल वाहक में बिठा लिया। इसके बाद शुक्रवारी बाजार की तरफ ले गए। एक सूनसान जगह में पेड़ से बांधकर मारपीट की। बेल्ट और हाथ मुक्का से हमला कर चोट पहुंचाया।