रायपुर

मानसून आगे बढ़ रहा, राजधानी को बादलों ने घेरा
15-Jun-2022 8:53 PM
मानसून आगे बढ़ रहा, राजधानी को बादलों ने घेरा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 15 जून। सीमावर्ती राज्यों में मानसून और प्रबल हो रहा है। दक्षिण पश्चिम मानसून मराठवाड़ा कर्नाटक, तमिलनाडू और तटीय आंध्रप्रदेश की ओर से बढ़ रहा है। इस वजह से छत्तीसगढ़ में भी मौसम में बदलाव होने लगा है। बुधवार को पूर्वान्त तक तीखी गर्मी के बाद दोपहर से रायपुर-बिलासपुर संभाग के कई हिस्सों को बादलों ने घेरा।

मौसम वैज्ञानिक एसपी चंद्रा के अनुसार शाम-रात तक प्रदेश के कई इलाकों में बारिश हो सकती है। इससे पहले आज सुबह बस्तर के कुछ हिस्सों में बारिश हुई। दूसरी ओर एक पूर्व-पश्चिम द्रोणिका उत्तर-पश्चिम उत्तर प्रदेश से असम तक स्थित है। एक उत्तर-दक्षिण द्रोणिका दक्षिण बिहार से दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश तक स्थित है।  कल 16 जून को प्रदेश के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पडऩे की संभावना है।

प्रदेश में एक दो स्थानों पर गरज चमक के साथ वज्रपात और अंधड़ भी चलने की संभावना है। वर्षा का सिलसिला प्रदेश में लगातार बने रहने की सम्भावना है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news