रायपुर

दिल्ली प्रदर्शन के लिए जाएंगे प्रदेश के कांग्रेसी
18-Jun-2022 5:43 PM
दिल्ली प्रदर्शन के लिए जाएंगे प्रदेश के कांग्रेसी

रायपुर, 18 जून। राहुल गांधी से ईडी की पूछताछ और कांग्रेसियों पर पुलिस की ओर से बल प्रयोग करने के विरोध में कांग्रेस अपना प्रदर्शन और तेज करेगी। अब कांग्रेसी 20 जून को राष्ट्रपति से मिलेंगे। इसी दिन राहुल गांधी से भी ईडी पूछताछ करेगी। कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन जिला,ब्लॉक सहित राज्य स्तर पर जारी है।

अगली कड़ी में छत्तीसगढ़ से कांग्रेसी फिर दिल्ली जाएंगे। प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम के नेतृत्व में प्रदेश पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष,सभी मोर्चा प्रकोष्ठ विभाग के पदाधिकारी और कार्यकर्ता दिल्ली कूच करेंगे। पीसीसी महामंत्री संगठन अमरजीत चावला ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम की दल बल के साथ 20 जून को दिल्ली पहुंचने की तैयारी है।

इससे पहले इसके विरोध में कांग्रेस ने राजधानी समेत प्रदेश के सभी जिला और ब्लाक मुख्यालयों में धरना-प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री का पुतला भी जलाया था।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news