रायगढ़

भाजपा प्रशिक्षण वर्ग का पहला दिन, साय ने दिए टिप्स
19-Jun-2022 4:56 PM
भाजपा प्रशिक्षण वर्ग का पहला दिन, साय ने दिए टिप्स

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायगढ़, 19 जून।
आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए छत्तीसगढ़ में भाजपा की भी चुनावी तैयारियां शुरू हो गई है। भाजपा अब अपने कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण शिविर के जरिए रिचार्ज करने में जुट गई है। इसी सिलसिले में रायगढ़ जिला मुख्यालय में भाजपा का तीन दिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर शुरू हुआ, जिसमें प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सहित बिहार के मंत्री व प्रदेश भाजपा सह प्रभारी के साथ-साथ कई वरिष्ठ पदाधिकारियों ने अलग-अलग सत्र के जरिए कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्हें अपने-अपने क्षेत्र में सौंपी जाने वाली जिम्मेदारी के अलावा चुनाव के समय किन मुद्दों पर जनता को जोड़ें उसके टिप्स दिए।

उद्धघाटन सत्र के मुख्य वक्ता भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव। साय एवं सत्र की अध्यक्षता सत्यानंद राठिया ने करी। सत्र को संबोधित करते हुए विष्णुदेव साय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक ऐसे भारत के निर्माण के लिए प्रतिज्ञाबद्ध है ,जो सुदृढ़,समृद्ध एवं स्वावलंबी राष्ट्र हो, जिसका दृष्टिकोण आधुनिक ,प्रगतिशील एवं प्रबुद्ध हो और जो प्राचीन भारतीय संस्कृति एवं मूल्यों से सगर्व प्रेरणा ग्रहण करता हो। जब भारत को स्वतंत्रता मिली तो यहां रक्षा उत्पादन एवं रक्षा क्षेत्र के विकास के लिए अपार संभावनाएं , क्षमता एवं परिवेश उपलब्ध था, लेकिन दशकों तक कोई गंभीर प्रयास नही हुए। यह सर्वविदित है कि स्वतन्त्रता के तुरंत बाद तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू सेना को ही आवश्यक नहीं मानते थे तथा पुलिस बल को ही आंतरिक कानून व्यवस्था के लिए पर्याप्त मानते थे। इसका परिणाम ये हुआ कि देश की सेना एवं रक्षा क्षेत्र लंबे समय तक उपेक्षित रही तथा 1962 के चीन के हमले का दंश भारत को झेलना पड़ा। द्वितीय एवं तृतीय सत्र के मुख्य वक्ता भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जगन्नाथ पाणिग्रही एवं सत्र की अध्यक्षता जिला भाजपा की उपाध्यक्ष शांता साय ने करी।

सत्र को संबोधित करते हुए जगन्नाथ पाणिग्रही ने कहा कि हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब से केंद्र की सत्ता पर आसीन हुए है तब से सैकड़ों योजनाएँ जनता जनार्दन के हित के लिए धरातल पर कराई जा रही है,अंत्योदय के सिद्धांत पर चलकर केंद्र सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति के विकास के लिए समर्पित है।  

चतुर्थ सत्र के मुख्य वक्ता प्रदेश भाजपा के कार्यसमिति सदस्य  सच्चिदानंद उपासने एवं सत्र की अध्यक्षता जिला भाजपा के पूर्व अध्यक्ष जवाहर नायक ने करी। सत्र को संबोधित करते हुए सच्चिदानंद उपासने ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा भू सांस्कृतिक राष्ट्रवाद, आर्थिक लोकतंत्र, अंत्योदय, शिक्षा का भारतीयकरण तथा पंचनिष्ठाएँ है।

पंचम सत्र के मुख्य वक्ता प्रदेश भाजपा के महामंत्री भूपेंद्र सवन्नी एवं सत्र की अध्यक्षता जिला भाजपा के महामंत्री सतीश चंद्र बेहरा ने करी। सत्र को संबोधित करते हुए भूपेंद्र सवन्नी ने कहा कि  2014 में भाजपा गौरवमयी विकल्प बनकर उभरी। वर्तमान में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सांस्कृतिक राष्ट्रवाद का परचम भारत के राजनीतिक पर फहर गया युगों की साध पूर्ण हुई। आज भारतीय जनता पार्टी केवल भारत ही नही वरन विश्व की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी है।

षष्टम सत्र के मुख्य वक्ता पवन साय प्रदेश महामंत्री(संगठन) भाजपा एवं सत्र की अध्यक्षता भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रदेश भाजपा में कार्यसमिति सदस्य गिरधर गुप्ता ने करी। सत्र को संबोधित करते हुए पवन साय ने कहा कि भाजपा का लक्ष्य देश का सर्वांगीण विकास है। यह विकास तभी संभव होगा,जब इसके लिए राष्ट्रहित सर्वोपरि भाव से जीवन जीने वाले हजारों लाखों कार्यकर्ता समूचे देश में खड़े हों।  

हर सत्र के प्रारम्भ में महिला कार्यकर्ताओं के द्वारा संगठन गीत लिया गया जिसमें निशा शर्मा, गोपिका गुप्ता एवं कुमारी पूजा चैबे ने गीत लिया।आज के प्रशिक्षण सत्र  में पांचों विधानसभा से सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने प्रशिक्षण प्राप्त किया।सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के द्वारा रात्रि में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन तय किया गया है।बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन का युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।  प्रदेश भाजपा के सह प्रभारी नितिन नवीन ने जिला भाजपा के पदाधिकारियों की बैठक ली एव जिला भाजपा की गतिविधियों से अवगत हुए।

बाईक रैली में नहीं पहुंचे कार्यकर्ता
जिला मुख्यालय रायगढ़ में आयोजित भाजपा के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में पधारे प्रदेश भाजपा के सहप्रभारी नितीन नवीन का रायगढ़ में जिला भाजपा द्वारा जोरदार स्वागत करने की योजना बनाई गई थी। जिला भाजपा ने उनके स्वागत के लिए कोतरा रोड से जिला भाजपा कार्यालय तक दोपहर में बाईक रैली का आयोजन किया था।
 बताया जा रहा है कि नियत समय पर अपेक्षित कार्यकर्ता नही पहुंच पाने के कारण बाईक रैली स्थगित करनी पड़ी और भाजपा के चंद पदाधिकारी आनन-फानन में उन्हें लेकर आयोजन स्थल तक पहुंचे।  
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news