रायपुर

वल्लभ भवन से प्रतिनियुक्ति पर महानदी आ रही महिला कर्मी
19-Jun-2022 5:44 PM
वल्लभ भवन से प्रतिनियुक्ति पर महानदी आ रही महिला कर्मी

विरोध के स्वर भी उठ रहे

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर,19 जून। मध्य प्रदेश मंत्रालय से एक कर्मचारी प्रतिनियुक्ति पर छत्तीसगढ़ मंत्रालय आ रही हैं। करीब 12-15 वर्षों बाद किसी कर्मचारी की प्रतिनियुक्ति हो रही है। इसे लेकर महानदी भवन के कर्मचारियों में विरोध के स्वर सुनाई दे रहें हैं।

मिली जानकारी के अनुसार वल्लभ भवन के लोक परिसंपत्ति प्रबंधन विभाग में कार्यरत सहायक ग्रेड तीन की एक  महिला कर्मचारी सेवाएं प्रतिनियुक्ति पर छत्तीसगढ़ मंत्रालय को सौंपी गई हैं।अवर सचिव के. लकड़ा द्वारा  9 जून को जारी आदेशानुसार महिला की सेवाएं दो वर्षों के लिए दी गई हैं। प्रतिनियुक्ति की सेवा शर्तें छत्तीसगढ़ जीएडी अलग से जारी करेगा। कामाक्षी ने अभी ज्वाइनिंग नहीं दी है।

इस संबंध में सचिव जीएडी डीडी. सिंह ने बताया कि महिला के पति रायपुर में सेवारत हैं।पर्सनल ग्राउंड पर उनकी प्रतिनियुक्ति मंजूर की गई है।जो दो वर्ष के लिए होगी। छत्तीसगढ़ मंत्रालय में सहायक ग्रेड तीन के पद बड़ी संख्या में रिक्त हैं इसलिए किसी तरह की आपत्ति नहीं है।

दूसरी ओर मंत्रालय कर्मचारियों ने संघ के पदाधिकारियों के समक्ष यह मुद्दा उठाया है।उनका कहना है कि इसे न रोका गया तो आने वाले दिनों में ओर लोग छत्तीसगढ़ का रुख़ करेंगे।और 3-4 वर्ष काम करने के बाद वरिष्ठता मांगेगे और संविलियन के प्रयास करेंगें। इस संबंध में संघ की सचिव कांति सूर्यवंशी ने साथियों को आश्वस्त किया कि कार्यकारिणी की बैठक में इस पर चर्चा की जाएगी।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news