रायपुर

कवर्धा के भोरमदेव से भी दुनिया को भारत सिखाएगा योग
19-Jun-2022 5:44 PM
कवर्धा के भोरमदेव से भी दुनिया को भारत सिखाएगा योग

रायपुर, 19 जून। आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर देश में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। इस अवसर पर भारत सरकार द्वारा इस साल 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर देश के 75 चिन्हांकित ऐतिहासिक, पर्यटन और धार्मिक महत्व के स्थानों पर योग प्रदर्शन का आयोजन किया जाएगा। इनमें से छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले के चौरागांव स्थित भोरमदेव मंदिर का चयन योग प्रदर्शन के लिए किया गया है। केन्द्रीय जनजातीय कार्य मंत्रालय के सहयोग से यह आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का प्रसारण राष्ट्रीय स्तर पर दूरदर्शन के माध्यम से किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि संयुक्त राष्ट्र संघ की सामान्य सभा में वर्ष 2014 में 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाने का निर्णय लिया गया था। तब से हर साल पूरे विश्व में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है।

इस साल अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम योगा फॉर ह्यूमनिटी  रखी गई है। इस अवसर पर देश के प्रतिष्ठित स्थानों को प्रदर्शित करते हुए वैश्विक स्तर पर ब्रांड इंडिया पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news