रायपुर

नांदगांव से रायगढ़ तक बारिश, लेकिन यह प्री मानसून, तापमान में बड़ी गिरावट
19-Jun-2022 5:47 PM
नांदगांव से रायगढ़ तक बारिश, लेकिन यह प्री मानसून, तापमान में बड़ी गिरावट

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 19 जून। मध्य छत्तीसगढ़ में शनिवार- रविवार को कई स्थानों पर बारिश हुई या हो रही है। लेकिन मौसम विभाग इसे मानसून नहीं मान रहा है। ये प्री मानसून बारिश है। यानी छत्तीसगढ़ में मानसून का प्रवेश देरी से हो रहा है।

मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा के मुताबिक शनिवार को महाराष्ट्र के विदर्भ, उससे लगे राजनांदगांव, दुर्ग, रायपुर से लेकर बिलासपुर संभाग के के ई स्थानों में भयंकर घने बादल छाए हुए थे। इन सभी स्थानों पर आज बारिश हुई या हो रही है। अभी ये मौसम अगले दो, तीन दिन बना रहेगा। इससे तापमान में बड़ी गिरावट आएगी।

उनका कहना है कि मानसून के पहुंचने की घोषणा कई तत्वों को देखकर दिल्ली द्वारा किया जाता है । इस बारे में स्थानीय स्तर पर ज्यादा जानकारी नहीं दे सकते।  अच्छी वर्षा होने तथा अनेक स्थानों पर वर्षा की सम्भावना को देखते हुए मानसून के पहुंचने की घोषणा हो सकती है।

इधर आज पूर्वाह्न से राजनांदगांव दुर्ग कवर्धा, बेमेतरा, बालोद के ग्रामीण इलाके, रायपुर, धमतरी, महासमुंद, जांजगीर, रायगढ़ और बिलासपुर के कुछ स्थानों में बारिश हुई है। बादल अभी बने हुए हैं।जो अगले 24 घंटे में गरज चमक के साथ बरसेंगे।

विमान प्रभावित... इस बारिश की वजह से मुंबई से बिलासपुर जा रहे चार्टर्ड विमान को रायपुर लैंड करना पड़ा। वहीं सीएम भूपेश बघेल दिल्ली देर से रवाना हुए।

आगे बढ़ रहा मानसून

दक्षिण-पश्चिम मॉनसून गुजरात क्षेत्र के कुछ और हिस्सों, मध्य प्रदेश के शेष हिस्सों में, विदर्भ, छत्तीसगढ़ के कुछ और हिस्से, गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार आज, रविवार को  आगे बढ़ गया है ।

मानसून की उत्तरी सीमा (हृरुरू)  पोरबंदर, बड़ौदा, इंदौर, उमरिया, पेंड्रा रोड, भवानीपटना, कलिंगपट्टनम, दीघा, गिरिडीह, पटना है । अगले 2-3 दिनों के दौरान मध्य प्रदेश और आंध्र प्रदेश कुछ और हिस्सों में, उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी, छत्तीसगढ़ और ओडिशा के कुछ और हिस्से, गंगीय पश्चिम बंगाल के शेष हिस्से, झारखंड मानसून के आगे बढऩे के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं ।

चार मौतें

आज प्रदेश में गरज-चमक के साथ हुई बारिश के चलते तीन व्यक्तियों और 55 बकरे-बकरियों की मौत हो गई।

मुंगेली में एक युवक की, जीपीएम जिले में दो महिलाओं की और फिंगेश्वर में चरवाहे और उसकी 55 बकरे-बकरियों की गाज गिरने से मौत हो गई।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news