रायगढ़

कृष्णा काम्पलेक्स में टॉवर गिरा, कई जगह खंबे गिरे
20-Jun-2022 4:40 PM
कृष्णा काम्पलेक्स में टॉवर गिरा, कई जगह खंबे गिरे

आधे शहर में कई घंटे विद्युत प्रभावित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायगढ़,  20 जून। 
रायगढ़ शहर के ढिमरापुर रोड में स्थित कृष्णा कॉम्प्लेक्स रविवार की दोपहर उस समय अफरा तफरी की स्थिति निर्मित हो गई जब तेज आंधी के साथ हुई बारिश के कारण कृष्णा कॉम्पलेक्स के छत पर लगे एक मोबाइल टावर गिर गया। मोबाइल टावर पूरी तरह से झूक गया है अगर वह नीचे गिरता तो एक बड़ा हादसा हो सकता था। इस बात से इंकार नही किया जा सकता। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची है।  

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार रविवार की दोपहर अचानक मौसम का मिजाज बदला और तेज आंधी के साथ बारिश बौछार होने लगी। तेज हवा के कारण जहां शहर के जोगीडीपा वार्ड में संजय साहनी पास विद्युत पोल भी गिर गया। बताया जा रहा है कि उस समय दुकान के बिजली चालू थी लेकिन गनीमत यह रहा कि किसी तरह कई अप्रिय घटना या फिर किसी प्रकार की कोई हताहत की घटना नहीं हुई है। विद्युत विभाग को इसकी जानकारी दे दी है विद्युत विभाग ने क्षेत्र के बिजली को काट दिया है। वहीं कृष्णा काम्पलेक्स के छत में लगा मोबाईल टावर सडक़ की ओर झुक गया, गनीमत है कि यह टावर नीचे नही गिया अन्यथा यहां कोई बड़ी जनहानि की घटना से इंकार नही किया जा सकता।

बहरहाल रविवार की दोपहर चले तेज आंधी और बारिश की वजह से कई जगह खंबे और पेड़ गिरने की वजह से शहर आधे शहर की बिजली भी कई घंटे तक प्रभावित रही, जिससे लोगों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ा।  
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news