धमतरी

अग्निपथ योजना के विरोध में सत्याग्रह 27 को
26-Jun-2022 2:42 PM
अग्निपथ योजना के विरोध में सत्याग्रह 27 को

नगरी, 26 जून। केन्द्र की मोदी सरकार द्वारा हाल ही में घोषित अग्निपथ योजना से सशस्त्र बलों की लम्बे समय से चली आ रही परंपराओं एवं लोकाचार को नष्ट करने और उनके मनोबल का अवमूल्यन करने के कारण पूरे देश में विरोध हो रहा है। अग्निपथ योजना का पहले दिन से ही भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पुरजोर विरोध कर रहा है, पहले चरण में पार्टी ने इसके विरोध में 2 जून  को जंतर मंतर और विभिन्न राज्यों में भी शांति पूर्ण सत्यागह कर विरोध प्रदर्शन किया।

बीजेपी शासित केंद्र सरकार के अग्निपथ योजना के खिलाफ लड़ाई को जारी रखते हुए छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के दिशा निर्देशन में दूसरे चरण में प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में एक साथ 27 जून  को प्रात: 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक शांतिपूर्ण तरीके से सत्याग्रह कर विरोध प्रदर्शन किया जाना है।

इसी तारतम्य में सिहावा विधानसभा में भी क्षेत्र के विधायक डॉ.लक्ष्मी ध्रुव के नेतृत्व में बजरंग चौक नगरी में सुबह 10 बजे से सत्याग्रह कर इस योजना का विरोध प्रदर्शन किया जायेगा। जिसमें सिहावा विधानसभा के सभी प्रकोष्ठों के कांग्रेस जनों, समस्त पूर्व विधायकों, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नगरी, बेलरगांव, मगरलोड, कुकरेल के समस्त पदाधिकारी गण, युवा कांग्रेस,महिला कांग्रेस,सेवादल,एनएसयूआई, पार्षद गण,एल्डरमेन, सरपंच संघ, व वरिष्ठ कांग्रेस जनों की उपस्थिति की अपील ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गणों भूषण लाल साहू, कैलाश नाथ प्रजापति, डिहू राम साहू, अखिलेश दुबे ने की है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news