रायपुर

भावुक मां ने महापौर से नशा बंद करवाने कहा
02-Jul-2022 6:01 PM
भावुक मां ने महापौर से नशा बंद करवाने कहा

मोर महापौर मोर द्वार अभियान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 2 जुलाई। मोर महापौर मोर द्वार अभियान के तहत शनिवार को जोन-8 के अंतर्गत वीर सावरकर वार्ड 1 में  शिविर लगाया गया।वार्डवासी आधार कार्ड, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, श्रम कार्ड आय-जाति, जन्म-मृत्यु आदि प्रमाण पत्र बनवाने पहुंचे। इसमें।

हीरापुर निवासी हीरासन यारडा के  श्रम कार्ड में मोबाइल नम्बर त्रुटिपूर्ण था। इसे सुधारने के लिए वे कई दिनों तक भटक रहे थे। आज शिविर में  मात्र  2 मिनट में त्रुटि सुधार कर दी गई। वहीं

 अपने वार्ड में नशा खोरी के कारण परेशान महिला ने की महापौर से शिकायत की।  महिला अपने साथ पोस्टर भी लाई थी उसने बताया कि नशे के कारण ही  अपने बच्चे को खोया है ?और भावुकता में रोने लगी।उसका कहना था कि दूसरे बच्चों के साथ ऐसा न हो इसलिए कार्रवाई करवाएं। महापौर ने तुरन्त कार्यवाही के लिए थाना प्रभारी को निर्देश दिया।

वीर सावरकर वार्ड में दो बच्चे विनोद यादव और मोहन साहू निवासी हीरापुर का आधार कार्ड बहुत ही कम समय में अपडेट हो जाने पर उन्होंने महापौर को  धन्यवाद दिया।  शिविर में महापौर और उनकी टीम  ने विक्रय प्रमाण पत्र वितरण किया। यशवंत साहू जो आलू प्याज का ठेला लगाते हैं।,पार्वती यादव जो  सिलाई करती हैं।राजू पुरस्वानी जो लॉन्ड्री का काम करते हैं, राम कुमार उइके जिनका दबेली का ठेला है। इन सभी को विक्रय प्रमाण पत्र प्राप्त दिया।

आराधना स्व सहायता महिला समूह 10 हजार, नारी शक्ति स्व सहायता समूह को 10 हजार लोन व गोवर्धन एएलएम क्षेत्र स्तरीय संघ को 50हजार रुपये को महापौर और पार्षद के द्वारा आवर्ती निधि प्रदान की गई।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news