रायपुर

खेड़ा की पत्रवार्ता पलटवार, सोनिया, राहुल, मनमोहन, दिग्विजय से पूछें आतंकियों से क्या रिश्ता है
09-Jul-2022 6:49 PM
खेड़ा की पत्रवार्ता पलटवार, सोनिया, राहुल, मनमोहन, दिग्विजय से पूछें आतंकियों से क्या रिश्ता है

रायपुर, 9 जुलाई। छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव और गौरी शंकर श्रीवास ने कांग्रेस संचार प्रमुख पवन खेड़ा की पत्रकार वार्ता पर पलटवार  किया है। उन्होंने  कहा कि भाजपा की सरकार ने ही आतंकवाद के खिलाफ पोटा जैसा सख्त कानून बनाया। कांग्रेस के राज में आतंकवाद को किस प्रकार खुली छूट मिली हुई थी, सभी जानते हैं। कांग्रेस द्वारा साजिशन आतंकवादियों से भारतीय जनता पार्टी  का रिश्ता जोड़ा जाना घोर आपत्तिजनक है। 

 श्रीवास्तव ने कहा कि सारा देश जनता है और सारी दुनिया जानती है कि कांग्रेस भारत विरोधियों के साथ मिलकर राष्ट्रवाद पर प्रहार करने की साजिश रचती है। आतंकवाद और आतंकियों से रिश्ता क्या है,  कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को यह सवाल अपनी कार्यवाहक अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, कठपुतली प्रधानमंत्री रहे मनमोहन सिंह और दिग्विजय सिंह जैसे नेताओं से पूछना चाहिए।

श्रीवास  ने कहा कि पवन खेड़ा सोनिया गांधी जी से पूछें कि बाटला हाउस एनकाउंटर मामले में वे आतंकियों के गम में रात भर आंसू क्यों बहाती रहीं? ये रिश्ता क्या कहलाता है? राहुल गांधी जी से पूछने की हिम्मत दिखाएं कि जेएनयू में टुकड़े टुकड़े गैंग के साथ आधी रात को किस राष्ट्रप्रेम का परिचय दे रहे थे? मनमोहन सिंह जी से पूछें कि आतंकवादी यासीन मलिक से भारत के किस विकास की चर्चा करते थे और दिग्विजय सिंह से भी पूछ लें कि डॉ. जाकिर नाइक जैसे देशद्रोही के साथ गलबहियां क्यों डाले थे? यह रिश्ता क्या कहलाता है?

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news