रायपुर

होम्योपैथी चिकित्सा अधिकारी, दंत शल्य चिकित्सक की परीक्षा 15 को
12-Jul-2022 6:12 PM
होम्योपैथी चिकित्सा अधिकारी, दंत शल्य चिकित्सक की परीक्षा 15 को

रायपुर, 12 जुलाई। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा होम्योपैथी चिकित्सा अधिकारी, सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी, दंत शल्य चिकित्सक एवं निरीक्षक वाष्पयंत्र के पदों पर भर्ती के लिए चयन परीक्षा 15 जुलाई दिन शुकवार को ली जाएगी। यह परीक्षा दो पालियों मे होगी। होम्योपैथी चिकित्सा अधिकारी, सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी, दंत शल्य चिकित्सक पदों पर भर्ती के लिए पहली पाली में सुबह 10 बजे से 11 बजे तक एवं दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक परीक्षा होगी। निरीक्षक वाष्पयंत्र पद पर भर्ती के लिए पहली पाली में सुबह 10 से 11 बजे तक और दूसरी पाली में दोपहर 2 से शाम 4 बजे तक परीक्षा आयोजित की जाएगी।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news