रायपुर

हिमाचल के लिए सीएम बघेल वरिष्ठ पर्यवेक्षक होंगे, गुजरात के लिए सिंहदेव
12-Jul-2022 6:13 PM
 हिमाचल के लिए सीएम बघेल वरिष्ठ पर्यवेक्षक होंगे, गुजरात के लिए सिंहदेव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 12 जुलाई। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने गुजरात और हिमाचल प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए वरिष्ठ पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है। गुजरात के लिए राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत के साथ छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव और मिलिन्द देवरा को जिम्मेदारी दी गई है। वहीं हिमाचल प्रदेश के लिए छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल, राजस्थान के विधायक सचिन पायलट और पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष प्रताप सिंह बाजवा को बनाया गया है।

गुजरात के लिए प्रदेश के पांच मंत्रियों को भी एक-एक लोकसभा क्षेत्र की जिम्मेदारी दी गई है। इनमें मंत्री जय सिंह अग्रवाल, उमेश पटेल, शिव डहरिया, और अमरजीत भगत शामिल हैं। ये सभी बैठक के लिए दिल्ली पहुंच गए हैं। इन दोनों राज्यों के चुनाव पर सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि गुजरात में पिछली बार कुछ कसर रह गई थी। इस बार वह कसर नहीं रहेगी। प्रदेश के मंत्री गुजरात जा रहे हैं, तो छत्तीसगढ़ मॉडल की भी चर्चा होगी। क्योंकि गुजरात मॉडल फेल हो चुका है। मंत्री बताएंगे, छत्तीसगढ़ मॉडल किस तरीके से काम कर रहा है और कैसा काम किया जाता है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news