रायपुर

दो महिलाएं सायबर फ्राड की शिकार, कुरियर और गैस कनेक्शन का दिया झांसा
14-Jul-2022 6:50 PM
दो महिलाएं सायबर फ्राड की शिकार, कुरियर और गैस कनेक्शन का दिया झांसा

दो अलग-अलग मामलों में पुलिस ने दर्ज किया केस

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 14 जुलाई। शहर में एक बार फिर से सायबर फ्राड के केस बढऩे लगे हैं। एक बार फिर महिलाओं से ठगी करने का मामला सामने आया है। एक ही दिन दो थानों में पुलिस ने शिकायत के आधार अज्ञात फोन धारकों के खिलाफ में जुर्म दर्ज किया। दोनों मामले में अज्ञात ने फोन में झांसा देकर बार कोड से रुपये गायब कर दिया। एक मामला मौदहापारा थाना में दर्ज है जबकि दूसरे मामले में सिविल लाइंस थाना पुलिस ने कार्रवाई की है। मौदहापारा थाना में पुलिस ने बताया, पीडि़ता का नाम मधु स्मिता बाघ है। वह सरकारी दंत चिकित्सालय में रहती है। उसे कुरियर देने के बहाने अज्ञात ने फोन में संपर्क साधा। अज्ञात ने फोन में कुरियर कारोबार के चलते एक लिंक भेजा। पीडि़ता ने जैसे ही इस लिंक को खोला बारी-बारी से उसके खाते से रुपये कट गए। अज्ञात आरोपी ने मधु के खाते से करीब 71 हजार रुपये गायब कर दिए। सायबर फ्राड के दूसरे केस में अज्ञात ठग ने अनुव्रत रेसीेंडेंसी शांति नगर में रहने वाली निकिता सिंह को ठगी का शिकार बना लिया। निकिता ने गैस कनेक्शन के लिए गुगल में नंबर लेकर संपर्क किया था। अज्ञात ने खुद को गैस एजेंसी से संबंध होना बताकर प्रोसेसिंग फीस पटाने के लिए बार कोड भेजा। पीडि़ता ने जैसे ही इस बार कोड में रुपये भेजे कुछ देर बाद ही उसके खाते से 98 हजार रुपये गायब हो गए। फोन पे का क्यू आर कोड भेजकर अज्ञात ठग ने बैंक खाते से नगदी रकम अपने खाते में ट्रांसफर कर लिया। सायबर फ्राड के इन दोनों मामलों में पुलिस ने जांच पड़ताल तेज कर दी है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news