रायपुर

राज्यपाल सुश्री उइके तीन दिवसीय दिल्ली प्रवास पर रहेंगी
14-Jul-2022 8:41 PM
राज्यपाल सुश्री उइके तीन दिवसीय दिल्ली प्रवास पर रहेंगी

रायपुर, 14 जुलाई। राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके 15 से 17 जुलाई तक तीन दिवसीय दिल्ली प्रवास पर रहेंगी। सुश्री उइके दोपहर 02:00 बजे स्वामी विवेकानंद विमानतल रायपुर से नियमित विमान से रवाना होंगी और दोपहर 03:55 बजे नई दिल्ली पहुंचेंगी। सुश्री उइके 16 जुलाई को शाम 06:20 बजे नई दिल्ली में राष्ट्रपति भवन के सांस्कृतिक केन्द्र में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगी। राज्यपाल सुश्री उइके 17 जुलाई 2022 को दोपहर 03:15 बजे नियमित विमान से नई दिल्ली से रवाना होंगी और शाम 05:10 बजे रायपुर पहुंचेंगी।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news