रायपुर

चाकू बाजी एक नई संस्कृति बन रही हैं, सत्र में इसे उठाएंगे—कौशिक
15-Jul-2022 5:45 PM
चाकू बाजी एक नई संस्कृति बन रही हैं, सत्र में इसे उठाएंगे—कौशिक

रायपुर, 15 जुलाई। भाजपा विधायकों ने संगठन के नेताओं के साथ गुरुवार शाम ठाकरे परिसर में बैठक की। इस बैठक में  20 जुलाई से होने वाले मानसून सत्र में सरकार को घेरने और कई मुद्दों पर भी चर्चा हुई।

बैठक के बाद नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि  मानसून सत्र में सरकार को घेरने के लिए प्रशासन में क्ष भ्रष्टाचार और कई मुद्दों को लेकर सरकार को घेरने के लिए चर्चा हुई। कौशिक ने कहा कि बैठक में किसान, महिला, कानून व्यवस्था, हाथी मानव द्वंद, जिस प्रकार प्रदेश में हाथी मानव दोनों मर रहे हैं जिस प्रकार अनाचार वीभत्स घटना प्रदेश में देखने को मिल रही है। एक नई संस्कृति चाकूबाजी उभर रही है। इन सारे विषयों को लेकर चर्चा हुई। सरकार पूरी तरह भ्रष्टाचार में लिप्त है।  सत्र  में सारे विषयों को उठाया जाएगा।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news