रायपुर
जनपदों और निकायों में श्रम मित्र संयोजक मनोनीत
15-Jul-2022 6:31 PM
![जनपदों और निकायों में श्रम मित्र संयोजक मनोनीत जनपदों और निकायों में श्रम मित्र संयोजक मनोनीत](https://dailychhattisgarh.com/uploads/chhattisgarh_article/1657890115611842327G_LOGO-001.jpg)
रायपुर, 15 जुलाई। प्रदेश में श्रम विभाग द्वारा श्रमिकों के फायदे की योजनाओं की जानकारी देने के लिए प्रदेश की सभी जनपद पंचायतों एवं नगरीय निकायों में श्रम विभाग द्वारा श्रम मित्र संयोजक मनोनित किए गए है। श्रम मित्र संयोजक श्रम विभाग के अंतर्गत छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल तथा छत्तीसगढ़ असंगठित कर्मकार राज्य सामाजिक सुरक्षा मंडल में निर्माण, असंगठित श्रमिकों का पंजीयन तथा पंजीकृत श्रमिकों को मंडल द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी देने श्रमिकों के हितों के लिए संचालित योजनाओं के व्यापक प्रचार प्रसार के लिए कार्य करेंगे।