रायपुर

स्वतंत्रता आंदोलन में भाग न लेने वाले नफरत की राजनीति कर रहे, इसे खत्म करने 2 अक्टूबर से भारत जोड़ो यात्रा
15-Jul-2022 7:14 PM
स्वतंत्रता आंदोलन में भाग न लेने वाले नफरत की राजनीति कर रहे, इसे खत्म करने 2 अक्टूबर से भारत जोड़ो यात्रा

रायपुर, 15 जुलाई। कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक कांग्रेस पार्टी भारत जोड़ो यात्रा निकालने जा रही है। प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने बताया कि यह यात्रा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्मदिन के अवसर पर 2 अक्टूबर से शुरू होगी। भारत जोड़ो यात्रा लगभग 12 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों से होते हुए करीबन 3500 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। यह सारी दूरी पदयात्रा के रुप में तय की जाएगी। इस पदयात्रा में कांग्रेस पार्टी का पूरा नेतृत्व और कार्यकर्ता भाग लेंगे। देश के कोने-कोने से कई अन्य यात्राएं भी इस पदयात्रा में समाहित होंगी। मोदी सरकार तथा भाजपा द्वारा हमारे लोकतंत्र, हमारे देश के संविधान, राष्ट्र की संस्थाओं और हमारे समाज के सामाजिक ताने-बाने पर बार-बार और उग्र रूप से हो रहे हमलों को देखते हुये भारत जोड़ो यात्रा अखंड और मजबूत भारत के लिये भारत की विविधता में एकता को बचाये रखने के लिये आवश्यक है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि स्वतंत्रता की 75 वर्षगांठ पर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस उन सभी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को कोटिशः श्रद्धांजलि अर्पित करती है, जिन्होंने अंग्रेजों के विरुद्ध भारत की आजादी के लिए लड़ाई लड़ी, और जिन्होंने फूट डालो और राज करो की राजनीति को पराजित किया तथा जो देश को इसका महान संविधान देने के लिए एक साथ आए और भारत को प्रगति, समृद्धि, सामाजिक न्याय और सद्भाव के पथ पर आगे बढ़ाया। आज नफरत की राजनीति को फैलाने का काम उन लोगों के द्वारा किया जा रहा है, जिन्होंने कभी भी देश के स्वतंत्रता आंदोलन में भाग नहीं लिया और जिनकी विचारधारा के परिणाम स्वरुप राष्ट्रपिता की हत्या हुई, इन परिस्थितियों में भारत जोड़ो यात्रा उन सभी भारतीयों को एकसूत्र में बांधने का एक राष्ट्रव्यापी आंदोलन है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news