रायपुर

सुंदरानी ने कांग्रेसी विधायकों से द्रोपति मुर्मू के लिए समर्थन मांगा
16-Jul-2022 6:52 PM
सुंदरानी ने कांग्रेसी विधायकों से  द्रोपति मुर्मू के लिए समर्थन मांगा

रायपुर, 16 जुलाई।  राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए जनजाति वर्ग से आने वाली श्रीमती द्रोपति मुर्मू को अपना उम्मीदवार बनाया है। 

18 जुलाई को राष्ट्रपति पद के लिए होने वाले मतदान के लिए रायपुर जिले के कांग्रेस विधायक सत्यनारायण शर्मा, कुलदीप जुनेजा व विकास उपाध्याय से भाजपा रायपुर जिला ने समर्थन मांगा है। आज भारतीय जनता पार्टी रायपुर जिला अध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी व महामंत्री रमेश सिंह ठाकुर ने रायपुर ग्रामीण कांग्रेस विधायक सत्यनारायण शर्मा के निवास में जाकर उनसे द्रौपदी मुर्मू जी के पक्ष में मतदान करने की अपील की । रायपुर पश्चिम विधायक विकास उपाध्याय ,रायपुर उत्तर विधायक कुलदीप जुनेजा के शहर से बाहर होने के कारण भाजपा पदाधिकारियों ने  उन्हें व्हाट्सएप पर व टेलिफोनिक चर्चा के समर्थन मांगा।

शहर अध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी ने कांग्रेस विधायकों से समर्थन मांगते हुए कहा छत्तीसगढ़ एक आदिवासी बहुल राज्य है आजादी के 75 वर्ष में समाज के सबसे वंचित वर्ग की महिला सदस्य देश के सबसे बड़े संवैधानिक पद की दावेदार है। उन्होंने कहा कि इस वर्ग को सम्मान देते हुए सभी कांग्रेसी विधायकों को श्रीमती द्रोपति मुर्मू को वोट देना चाहिए।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news