रायपुर

सर्व ब्राम्हण समाज का शिव का श्रंृगार स्पर्धा, अभिलाषा विजेता उप-विजेता बनी बी. शैलजा
18-Jul-2022 8:46 PM
 सर्व ब्राम्हण समाज का शिव का श्रंृगार स्पर्धा, अभिलाषा विजेता उप-विजेता बनी बी. शैलजा

रायपुर, 18 जुलाई। सर्व ब्राह्मण समाज फेडरेशन, सर्व युवा ब्राह्मण परिषद द्वारा सावन के पावन अवसर पर भगवान भोलेनाथ का अभिषेक व हरित श्रृंगार स्पर्धा का आयोजन श्री जगन्नाथ मंदिर, गायत्री नगर में किया गया।

भगवान भोले के अभिषेक में संगठन के पदाधिकारी व सोशल एक्टीविटी गु्रप के सदस्य शामिल हुए। कार्यक्रम के आयोजक प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द ओझा, श्रीमती बिन्दु ओझा एवं महिला अध्यक्ष नमिता शर्मा थे। सावन के अवसर पर आयोजित श्रीमती सावन एवं हरित श्रृंगार स्पर्धा की विजेता अभिलाषा दुबे, उप-विजेता बी. शैलजा एवं विशिष्ट प्रयास अनिमा शर्मा को प्राप्त हुआ. दोनों विजेताओं को प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द ओझा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गुणनिधि मिश्रा, निर्णायक द्वय महिला अध्यक्ष नमिता शर्मा, सांस्कृतिक सचिव प्रीति मिश्रा, संभागीय अध्यक्ष नितिन कुमार झा, महिला महासचिव सुमन मिश्रा द्वारा पुरस्कार प्रदान किया गया। जगन्नाथ मंदिर में भोजन प्रसाद का भी वितरण किया गया।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय महासचिव सुरेश मिश्रा, महासचिव अजय अवस्थी, उपाध्यक्ष मिथलेश रिछारिया, संजय अवस्थी, त्रिभुवन रीता तिवारी, राकेश वसुधा तिवारी, भानुप्रकाश रजनी पाण्डेय, राजेश सिंह, निवेदिता मिश्रा, वीणा मिश्रा, कल्पना, साधना उपाध्याय, लक्ष्मी शर्मा, माही शर्मा, रमाकांत दुबे, अर्चना तिवारी, विनोद ठाकुर, रामवृत तिवारी, राजेश दीक्षित, राधा तिवारी, संध्या मिश्रा, नरहरि होता, प्रीति पाठक आदि विशेष रूप से उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news