रायगढ़

आप का सारंगढ़ में जिला कार्यालय उद्घाटन, दर्जनों ने किया प्रवेश
11-Sep-2022 3:03 PM
आप का सारंगढ़ में जिला कार्यालय उद्घाटन, दर्जनों ने किया प्रवेश

सारंगढ़, 11 सितंबर। सारंगढ़ में आम आदमी पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन सम्पन्न कर जिला कार्यालय  का उद्घाटन किया गया एवं शहर में भव्य बाईक रैली निकाली गई, साथ ही जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ के जिला कमेटी का भी गठन किया गया। इस अवसर पर दर्जनों ने आम आदमी पार्टी का दामन थामा।

कार्यकारिणी में बिलाईगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष सुरेश साहू को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया। ग्राम पंचायत उच्चभि_ी के उपसरपंच अभिराम जांगड़े को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया, वहीं बिलाईगढ विधानसभा सचिव  टेकराम साहू को बिलाईगढ़ विधानसभा का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

सारंगढ़ विधानसभा के सचिव भुपेंद्र चन्द्रा को सारंगढ़ विधानसभा का अध्यक्ष नियुक्त किया गया एवं सारंगढ़ विधानसभा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया, जिसमें मुख्य रूप से जागेश्वर प्रसाद टंडन, भुपेंद्र चन्द्रा, सोहनलाल चन्द्रा, राजेन्द्र मिरी, महेंद्र निराला,तोषेन्द्र पटेल, सुभाष चौहान, घासी राम चौरगे, देव भारद्वाज, संजय छत्तीसगढिय़ा, अभिराम जांगड़े, मुरलीधर साहू आदि कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया।  आम आदमी पार्टी से प्रभावित होकर सेवानिवृत्त एएसआई आशा राम बंजारे, कांग्रेस के सेक्टर प्रभारी पतिराम तंत्र, पंच रोशन टंडन, बसपा के कार्यकर्ता याश राम बंजारे, मान सिंह निराला, जागेस भारद्वाज, संजय निराला, श्याम जांगड़े सहित अन्य दर्जनों ने आम आदमी पार्टी का दामन थामा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे प्रदेश सह संगठन मंत्री एवं रायगढ़ सारंगढ़ जिला प्रभारी सिरिल कुमार, विशिष्ट अतिथि के रूप में खरसिया विधानसभा के राज्य पर्यवेक्षक योगेन्द्र कुलदीप, धरमजयगढ़ विधानसभा के राज्य पर्यवेक्षक आलोक स्वर्णकार, संतोष श्रीवास, कार्यक्रम की अध्यक्षता सारंगढ़ बिलाईगढ़ के जिला अध्यक्ष   अजय कुर्रे ने की। विशेष सहयोगी जे पी तिवारी, दादू राम प्रेमी, उत्तरा बंजारे, शशीकांत घृतलहरे, मनहरण खूंटे, हरेंद्र रंजन, उध्दव सतनामी, चेतन सिंह आजाद,गौतम जाटवर,उदयलाल चौहान,बंशीलाल यादव, जिधन साहू, जागेस भारद्वाजजैन जोशी, मूलचंद खूंटे , डिकेश मनहर,अमित कुमार साहू, कपिल खटकर,मानसिंह निराला ,सूरज बर्मन एवं अन्य सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news