रायगढ़

प्रदेश भाजपा में बदलाव, रायगढ़ को मिली तरजीह
13-Sep-2022 1:44 PM
प्रदेश भाजपा में बदलाव, रायगढ़ को मिली तरजीह

ओपी, रवि और शकील को मिली अहम जिम्मेदारी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायगढ़, 12 सितंबर।
भारतीय जनता पार्टी ने छत्तीसगढ़ में प्रदेश अध्यक्ष बदलने के बाद उलटफेर का क्रम जारी रखते हुए फिर बड़ा बदलाव किया है। प्रदेश भाजपा की नई कार्यकारिणी में रायगढ़ जिले को काफी तरजीह मिली है। इसमें रायगढ़ जिले के तीन नेताओं को महत्वपूर्ण पद दिया गया है जिसमें पूर्व कलेक्टर ओपी चौधरी को प्रदेश महामंत्री, लैलूंगा के रवि भगत को प्रदेश भाजयुमो अध्यक्ष तथा शकील अहमद को प्रदेश में भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का अध्यक्ष बनाया गया है।

प्रदेश में भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष के परिवर्तन के बाद उलटफेर का क्रम लगातार जारी है। रायगढ़ जिले के शकील अहमद को प्रदेश में भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का अध्यक्ष बनाया गया है। इस बार रायगढ़ को ज्यादा तरजीह देते हुए तीन नेताओं को प्रमोट किया गया है। जिनमें पूर्व कलेक्टर ओपी चौधरी को प्रदेश महामंत्री तथा लैलूंगा के रवि भगत को प्रदेश भाजयुमो को अध्यक्ष बनाया गया है। गौरतलब रहे कि पिछले विधान सभा चुनावों में भाजपा जिले की सभी विधानसभा सीट हार गई थी।

इसके अलावा भाजपा ने प्रदेश में 12 उपाध्यक्ष बनाया है, 8 प्रदेश मंत्री, 3 महामंत्री, 1 महामंत्री संगठन (पवन साय) बनाया गया है। इस पूरे बदलाव में जशपुर जिले से किसी भी नेता को तवज्जो नहीं दी गई है जबकि जशपुर भाजपा का परंपरागत सीट रहा है हालांकि यहां भी पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा सभी तीन सीटों पर चुनाव हार गई थी।

सबसे खास बात यह है कि प्रदेश भाजपा  में हुए बदलाव के बाद जशपुर के किसी बड़े भाजपा नेता को कहीं जगह  नहीं दी गई है। केवल जिले से प्रबल प्रताप जूदेव का पद यथावत रखा गया है। प्रबल भाजपा में प्रदेश मंत्री हैं। ऐसा माना जा रहा है कि आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए पार्टी संगठन को मजबूत करने के इरादे से यह बदलाव किये गए हैं।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news