रायगढ़

बच्चों संग खूब झूमे दादा-दादी, नाना-नानी
13-Sep-2022 1:48 PM
बच्चों संग खूब झूमे दादा-दादी, नाना-नानी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायगढ़, 12 सितंबर।
शहर की प्रसिद्ध शैक्षणिक संस्था संस्कार पब्लिक स्कूल में ग्रैंड पैरेंट-डे मनाया गया। इस अवसर पर बच्चों के ग्रैंड पैरेंट्स स्कूल पहुंचे और बच्चों संग खूब आनंद उठाया। रंग-बिरंगे कपड़े पहने बच्चों ने नृत्य प्रस्तुत किए, गीत गाए और अपने ग्रैंड पैरेंट्स के साथ खूब मस्ती की। इसमें बच्चों के दादा-दादी व नाना-नानी ने उत्साह से सहभागिता निभाते हुए बच्चों के संग विभिन्न खेलों का आनंद उठाया।

संस्कार स्कूल के मार्गदर्शक रामचंद्र शर्मा ने बताया कि हमारी संस्था में बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए शैक्षणिक के साथ सांस्कृतिक, सामाजिक व खेलकूद सहित आयोजन किए जाते हैं। इसमें बच्चों के साथ उनके अभिभावक भी शामिल होते हैं। इसी कड़ी में यह आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य बच्चों को हमारी पुरातन संस्कृति व घर के बड़े-बजुर्गों का महत्व बताना था। स्कूल पहुंचने पर बच्चों ने अपने ग्रैंड पैरेंट की तिलक, आरती से स्वागत कर उनसे आशीर्वाद लिया। ग्रैंड पैरेंट्स भी बच्चों के प्यार व सम्मान को देखकर अभिभूत हो गए। उसके बाद बच्चों ने फैंसी ड्रेस में अपनी कला का प्रदर्शन किया। नृत्य प्रस्तुत किए। इस दौरान ग्रैंड पैरेंट्स भी खुद को नहीं रोक सके और उनके साथ झूमने लगे। कुर्सी दौड़ सहित अन्य आयोजन हुए, जिसमें सभी ग्रैंड पैरेंट्स ने उत्साह से हिस्सा लिया। इस दौरान बच्चों के ग्रैंड पैरेंट से चेहरे पर एक अलग ही खुशियां झलक रही थीं। कार्यक्रम के दौरान स्कूल के डायरेक्टर बालमुकुंद शर्मा, प्राचार्य श्रीमती रश्मि शर्मा सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं व स्टाफ मौजूद था।  
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news