रायगढ़

सीएम को काला झंडा दिखाने का प्रयास, प्रदेश भाजयुमो अध्यक्ष कार्यकर्ताओं के साथ गिरफ्तार
13-Sep-2022 8:26 PM
सीएम को काला झंडा दिखाने का प्रयास, प्रदेश भाजयुमो अध्यक्ष कार्यकर्ताओं के साथ गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायगढ़, 13 सितंबर। सोमवार को सीएम भूपेश बघेल को काला झंडा दिखाने की कोशिश करने पर लैलूंगा रायगढ़ में भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत को पुलिस ने हिरासत में लिया।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भेंट मुलाकात कार्यक्रम के तहत तीन दिवसीय रायगढ़ जिले के प्रवास पर हैं। इस दौरान उनका लैलूंगा विधानसभा में भेंट मुलाकात कार्यक्रम आयोजित था। जिसको लेकर भाजयुमो कार्यकर्ताओं के द्वारा उन्हें काला झंडा दिखाने का कार्यक्रम आयोजित किया गया था, भाजयुमो के कार्यकर्ता मुख्यमंत्री को काला झंडा दिखा पाते उससे पहले ही पुलिस के द्वारा नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत को साथियों के साथ गिरफ्तार कर लिया है। 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news