सूरजपुर

ब्लॉक स्वा. कर्मचारी संघ की कार्यकारणी गठित, एनी मंजू अध्यक्ष
16-Oct-2022 8:04 PM
ब्लॉक स्वा. कर्मचारी संघ की कार्यकारणी गठित, एनी मंजू अध्यक्ष

 

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

ओडग़ी,  16 अक्टूबर। ओडग़ी में छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ की कार्यकारणी का  गठन हुआ। बैठक में स्थानीय कर्मचारियों की समस्याओं पर भी चर्चा हुई, जिसमें उनके निराकरण के लिए ब्लाक और जिला स्तर पर  संगठन की पहल को समर्थन के लिए सभी कर्मचारियों ने सहमति दी।

शुक्रवार को छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ की बैठक ब्लॉक अध्यक्ष हेम मिश्रा की अध्यक्षता में और  अविनाश प्रताप सिंह (अध्यक्ष लिपिक प्रकोष्ठ सूरजपुर) डी एन रवि (जिला उपाध्यक्ष सूरजपुर) मुख्य रूप से संघ के संरक्षक डॉ के डी पैकरा एवं सलाहकार यू आर ध्रुव, आर.जी.  शर्मा, एवं तोताराम सखवार की उपस्थिति में संपन्न हुई। जहां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ओडग़ी के बैठक हाल में सदस्यों की उपस्थिति में शुक्रवार को नवीन कार्यकारणी का गठन किया गया।

जिसमें कार्यकारी ब्लॉक अध्यक्ष एनी मंजू ,सामुदायिक स्वास्थ केंद्र बिहारपूर अध्यक्ष अंजलि सिंह,ब्लॉक उपाध्यक्ष छोटे लाल सोनवानी, सचिव ऋतुराज सिन्हा, सह सचिव योगेश पैकरा, ब्लॉक महामंत्री शोधनराम प्रजापति, संगठन सचिव संगीता पैकरा, सह संगठन सचिव अहिल्याबाई, मीडिया प्रभारी विजेश्वर राजवाड़े,  कार्यालिन सचिव गोपाल शरण सिंह, को नियुक्त किया गया।      

ब्लाक कार्यकारिणी सदस्य में संतोष कौशिक, रविंद्र कुशवाहा, तोताराम सखवार, बिहारीलाल,  सुनील कुमार , सुनीता कुशवाहा,  महेंद्र कुमार, अर्चना पैकरा, दीपा दास, विनीता बड़ा,  प्रभावती किस्मत, कुंवर सिंह  ,  सदस्य  संदीप (बीडीएम)  ओपी राजवाड़े   रूपेश गुप्ता, तेजबली,  राजू, सुनीता राजवाडे, गीतांजलि,  तारा, दुर्गा, सुशीला , अंजू ,  दिलबरन, एवं अन्य साथियों की उपस्थिति में संपन्न हुआ।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news