सूरजपुर

32 फीसदी आरक्षण की मांग को ले भाजपा ने मंत्री प्रेमसाय का बंगला घेरा
17-Oct-2022 8:24 PM
32 फीसदी आरक्षण की मांग को ले भाजपा ने मंत्री प्रेमसाय का बंगला घेरा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
प्रतापपुर,17 अक्टूबर।
भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा ने 32 प्रतिशत आरक्षण की मांग को लेकर स्कूल शिक्षा मंत्री व प्रतापपुर विधानसभा के विधायक डॉ. प्रेमसाय सिंह के बंगला का घेराव किया। इस दौरान बंगला के पास मुख्य सडक़ पर बैरिकेडिंग लगाकर भारी संख्या में उपस्थित थे।

क्षेत्र के आदिवासी समुदाय के लोगों के साथ आए अजजा मोर्चा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने अनुविभागीय अधिकारी राजस्व दीपिका नेताम को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपकर प्रदेश के आदिवासियों के हित में 32 प्रतिशत आरक्षण को यथावत रखने के लिए आवश्यक पहल किए जाने की मांग की।

भारतीय जनता पार्टी  अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश संगठन के निर्धारित कार्यक्रम केंं अनुसार क्षेत्र के पूर्व विधायक एवं गृह मंत्री रामसेवक पैकरा की उपस्थिति एवं कार्यक्रम के प्रभारी मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष थउलाराम के नेतृत्व में भाजपा कार्यालय से प्रतापपुर विधानसभा के भाजपा अजजा मोर्चा के कार्यकर्ता एवं क्षेत्र से आए आदिवासी समुदाय के लोग कांग्रेस की प्रदेश सरकार एवं स्थानीय विधायक डॉ. प्रेमसाय सिंह के विरोध में नारेबाजी करते हुए विधायक के निवास का घेराव किए।

प्रेस से चर्चा के दौरान बताया कि  छत्तीसगढ़ के भूपेश बघेल सरकार की आदिवासी विरोधी कार्यप्रणाली एवं लापरवाही के कारण आदिवासियों के 32 प्रतिशत आरक्षण के खिलाफ उच्च न्यायालय के निर्णय को लेकर प्रदेश के कांग्रेस सरकार के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेसी सरकार के स्थानीय विधायक एवं शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह के निवास का घेराव किए  हैं। इस दौरान स्थानीय पुलिस प्रशासन कार्यक्रम को लेकर काफी मुस्तैद थी।

अनुविभागीय अधिकारी राजस्व  दीपिका नेताम की उपस्थिति में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अमोलक सिंह ढिल्लों के मार्गदर्शन में पुलिस द्वारा मुख्य मार्ग में बैरिकेडिंग लगाकर घेराव के लिए आए कार्यकर्ताओं को बंगले तक पहुंचने से रोका गया।

भाजपा जिला उपाध्यक्ष लाल संतोष सिंह  मोर्चा के प्रदेश महामंत्री सतनारायण सिंह जिलाध्यक्ष सूरजपुर कौशल प्रताप सिंह की उपस्थिति में कार्यक्रम के प्रभारी मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष थउलाराम ने अनुविभागीय अधिकारी राजस्व दीपिका नेताम को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा।

इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष अक्षय तिवारी महामंत्री अवधेश पांडे भाजपा मंडल अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता  अजजा मोर्चा बलरामपुर के  जिला उपाध्यक्ष  लालू सिंह महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष बलरामपुर शकुंतला पोर्ते  अजजा मोर्चा मंडल अध्यक्ष राजनाथ सिंह किसान मोर्चा अध्यक्ष चंद्रदेव सिंह भारतीय जनता युवा मोर्चा अध्यक्ष विजेंद्र कश्यप एवं प्रतापपुर विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों से आए भारतीय जनता पार्टी अजजा मोर्चा के कार्यकर्ता एवं आदिवासी समुदाय के लोग उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news