सरगुजा

सराफा दुकान में उठाईगिरी, महाराष्ट्र की 3 महिलाएं सहित 4 गिरफ्तार
28-Oct-2022 6:26 PM
सराफा दुकान में उठाईगिरी, महाराष्ट्र की 3 महिलाएं सहित 4 गिरफ्तार

200 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जेवर व घटना में प्रयुक्त कार बरामद

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर, 28 अक्टूबर।
गांधीनगर क्षेत्र के ज्वेलरी शॉप में उठाईगिरी के मामले में सरगुजा पुलिस को सफलता मिली है। आरोपी को पकडऩे के लिए पुलिस ने लगभग 200 सीसीटीवी फुटेज खंगाले। आखिरकार महिलाओं के अंतरराज्यीय गिरोह को पकड़ लिया गया है। आरोपियों को नागपुर महाराष्ट्र से पकड़ा गया है। आरोपियों से पूरा सामान भी बरामद कर लिया गया है। जेवरात उठाईगिरी करने प्रयुक्त वाहन भी पुलिस ने बरामद कर लिया है।

गौरतलब है कि गत 19 अक्टूबर को तीन अज्ञात महिलाओं द्वारा गांधीनगर थाना क्षेत्र के सोनी ज्वेलर्स दुकान में दुकानदार का ध्यान भटका कर सोने के आभूषण लॉकेट, कान का टॉप्स और मंगलसूत्र की उठाईगिरी की थी। उक्त महिलाओं के द्वारा उठाईगिरी की घटना दुकान के सीसीटीवी फुटेज में भी कैद हो गई थी।

त्यौहार समय हुई घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज अजय यादव के मार्गदर्शन में पुलिस अधीक्षक सरगुजा भावना निर्देशन में ठगी कर के मामले आरोपियों का पता तलाश कर शीघ्र गिरफ्तार करने हेतु दिशा निर्देश दिए गए थे।

इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला, नगर पुलिस अधीक्षक नगर पुलिस अधीक्षक स्मृतिक राजनैला, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी ग्रामीण अखिलेश कौशिक नेतृत्व थाना प्रभारी गांधीनगर निरीक्षक कलीम खान एवं गठित विशेष टीम द्वारा मामले के आरोपियों का पता तलाश कर गिरफ्तारी का प्रयास किया था।

विवेचना के दौरान घटनास्थल के आसपास के फुटेज चेक किए गए। लगभग 200 से अधिक सीसीटीवी फुटेज की तस्दीक करने से आरोपियों के संदर्भ अहम सुराग प्राप्त हुआ। घटना करने वाले गिरोह दीगर राज्य महाराष्ट्र नागपुर के होने के सम्बंध में संपूर्ण जानकारी प्राप्त होने पर तत्काल पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा एक विशेष टीम आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु नागपुर महाराष्ट्र भेजा था।

पुलिस टीम के सतत प्रयास एवं घटनास्थल पर मिले साक्ष्यों के आधार पर साइबर सेल से तकनीकी जानकारी प्राप्त कर नागपुर महाराष्ट्र से आरोपी संगीता राजेश रायपुरे, सुजाता प्रमोद बोलकर, रंजना सुरेश ढुके एवं घटना में शामिल विशाल चौधरी को गिरफ्तार कर लिया गया। सभी आरोपी नागपुर महाराष्ट्र के रहने वाले हैं। घटना में प्रयुक्त कार को भी पुलिस ने जब्त किया है।

कार्रवाई में थाना प्रभारी गांधी नगर निरीक्षक कलीम खान, उप निरीक्षक विजय दुबे, उपनिरीक्षक प्रमोद दुबे, सहायक उपनिरीक्षक विनय सिंह, भूपेश सिंह, विवेक पांडे, प्रधान आरक्षक सुधीर सिंह, आरक्षक सतेंद्र दुबे, बृजेश राय, अमृत सिंह शामिल रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news