सारंगढ़-बिलाईगढ़

सारंगढ़ में भाजपा जिलाध्यक्ष का भव्य स्वागत कार्यकर्ता चुनाव के लिए तैयार हो जाए-सुभाष
02-Nov-2022 6:51 PM
सारंगढ़ में भाजपा जिलाध्यक्ष का भव्य स्वागत कार्यकर्ता चुनाव के लिए तैयार हो जाए-सुभाष

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

सारंगढ़, 29 अक्टूबर। भाजपा सारंगढ़, बिलाईगढ़ के नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष सुभाष जालान का प्रथम जिला मुख्यालय सारंगढ़ आगमन हुआ। जहा भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने बड़े ही उत्साह और उमंग के साथ नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष का स्वागत अभिनंदन किया।

भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने युवा मोर्चा के नेतृत्व में परसदा से भव्य मोटर साइकिल रैली निकाली, ग्राम छिंद में केड़ार मंडल द्वारा व गड़ चौक सारंगढ़ में फल से तौलकर स्वागत अभिनंदन किया गया। प्रतापगंज के पास गुड़ेली मंडल के द्वारा स्वागत किया। साप्ताहिक बाजार में स्थित अमर चंद्र शेखर आजाद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पण किया गया।

गुरुघासीदास पुष्प वाटिका में बाबा गुरुघासीदास जैतखाम में माथा टेक पूजा अर्चना की गई। फिर भाजपा जिलाध्यक्ष का काफिला सारंगढ़ चौक पहुंचा जहा भारत माता की प्रतिमा पर पुष्प अर्पण कर भारतीय जनता पार्टी सारंगढ़ नगर मंडल द्वारा आतिशबाजी के साथ भव्य स्वागत अभिनंदन किया गया। रानी लक्ष्मी बाई व्यवसायिक परिसर में युवा मोर्चा द्वारा स्वागत किया गया। तुर्की तालाब मोड़ के पास सालार मंडल द्वारा, जय स्तंभ के पास बरमकेला, लेंधरा मंडल व आजाद चौक में सरिया मंडल द्वारा आतिशबाजी के साथ भव्य स्वागत किया गया।

वही अग्रसेन भवन में जिला अध्यक्ष का भव्य स्वागत और सभा का भी आयोजन किया गया। सभा को संबोधित करते हुए नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सुभाष जालान ने कहा कि मुझे हमारे शीर्ष नेतृत्व ने महति जिम्मेदारी दी है मैं इस दायित्व को पूर्ण रूप से निर्वहन करते हुए आगामी 2023 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को पुन: सत्ता में वापसी के लिए जी तोड़ मेहनत करने का प्रयास करूंगा। इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए मैं सभी कार्यकर्ताओं के सहयोग की अपेक्षा रखता हूं। हमारे कार्यकर्ता बन्धु अभी से कमर कस ले और हम सब कंधे से कंधा मिला कर चले तभी हम सब 2023 के लक्ष्य को प्राप्त कर पाएंगे। इस लक्ष्य को पूरा करने में आप सभी लोगों का सहयोग मुझे मिलता रहेगा। छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल की सरकार के झूठे वादों  से जनता त्रस्त है। भूमाफिया, शराब, रेत माफिया का राज है चारो ओर अराजकता है और अपराधों की संख्या में तेजी के वृद्धि हो रही है। लोग अपने आपको सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे है। छत्तीसगढ़ राज्य का जिस गति से विकास होना था वह नही हो रहा है, अत: 2023 के आगामी विधानसभा चुनाव में हम सभी को कड़ी मेहनत कर कमल खिलाना है और छत्तीसगढ़ के लोगों की जीवन में खुशहाली लाना है। आप सभी कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ भव्य स्वागत किऐ हैं इससे जाना जा सकता है कि आने वाली सरकार भारतीय जनता पार्टी की बनेगी।

 

 

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news