सारंगढ़-बिलाईगढ़

भटगांव में रिधिमा व लक्ष्मीकांत प्रथम व द्वितीय, दी बधाई
11-May-2024 6:27 PM
भटगांव में रिधिमा व लक्ष्मीकांत प्रथम व द्वितीय, दी बधाई

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भटगांव (सारंगढ़), 11 मई।
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा गुरूवार को हायर सेकंडरी 12वीं बोर्ड के घोषित किये गये नतीजे में नगर भटगांव की छात्रा रिधिमा गुप्ता ने पूरे नगर भटगांव में प्रथम स्थान व लक्ष्मीकांत साहू ने दूसरे स्थान आने पर नगर भटगांव, स्कूल व परिवार का नाम रौशन किया है। 

रिधिमा गुप्ता और लक्ष्मीकांत साहू की सफलता पर नगर पंचायत भटगांव में हर्ष का महौल है व नगरवासियों ने उनकी सफलता पर बधाई प्रेषित की है। रिधिमा गुप्ता और लक्ष्मीकांत साहू नगर के सुप्रसिद्ध स्कूल लोटस पब्लिक में अध्ययन कर ये दोनों बच्चे प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त किये है। वहीं अपनी सफलता पर रिधिमा गुप्ता और लक्ष्मीकांत साहू का कहना है कि उनके माता पिता तथा स्कूल के डायरेक्टर लक्ष्मी साहू, डायरेक्टर मैम नेहा साहू, प्राचार्य दुधनाथ जायसवाल व एकाउंटेंट सालिक राम साहू के साथ स्कूल के सभी सर मैम का मार्गदर्शन विशेष रूप से सराहनीय रहा है, जिनके मार्गदर्शन में वे लगातार अध्ययन कर इस मुकाम पर पहुंचे है। 

रिधिमा गुप्ता व लक्ष्मीकांत साहू द्वारा बोर्ड परीक्षा की नगर भटगांव में प्रथम व द्वितिय स्थान मिलने पर छाया विधायक दिनेश लाल जांगड़े, भाजपा जिलाध्यक्ष सुभाष जालान, भाजपा मंडल अध्यक्ष भटगांव रेवती लाल चन्द्रा, महामंत्री फूलचंद जायसवाल, श्याम लाल साहू, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य लक्ष्मी साहू, भाजपा महिला मोर्चा जिला महामंत्री नवीन वैष्णव, भाजपा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष तुलसी रघु, पार्षद प्रतिनिधि लीलाधर वैष्णव, सुरेश रघु, साहू समाज के अध्यक्ष छेदी लाल साहू के साथ भाजपा मीडिया प्रभारी योगेश केशरवानी, आर्थिक प्रकोष्ठ जिला सह संयोजक रामदुलार साहू, खिलेश्वर पटेल, रूपनारायण सिंह राजपूत, उमाशंकर धीवर, ब्लाक शिक्षा अधिकारी एस एन साहू, एबीईओ दिव्या सोनी, संकुल समन्वयक संजीव राजेत्री सहित लोटस पब्लिक स्कूल के प्राचार्य व क्लास टीचर सहित तमाम अन्य लोगों ने बधाई देते हुए छात्रा रिधिमा गुप्ता व छात्र लक्ष्मीकांत साहू की उज्जवल भविष्य की कामना की है। 

ज्ञात हो कि रिधिमा गुप्ता के माता-पिता  शिक्षक सुशील गुप्ता प्रभारी प्राचार्य शाउमावि हाई स्कूल बेलटीकरी में पदस्थ हैं शिक्षिका सरिता गुप्ता प्रायमरी स्कूल चिचोली में पदस्थ है तो वहीं लक्ष्मीकांत साहू के पिता बुदेशवर साहू का नगर भटगांव में मेडिकल स्टोर है तो वहीं माता शिक्षिका सावित्री साहू है। रिधिमा गुप्ता ने 88.40 प्रतिशत और लक्ष्मीकांत साहू ने 84. 80 प्रतिशत अपनी योग्यता व लगन के बल पर बोर्ड परीक्षा में हासिल कर नगर को गौरवान्वित किया है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news