सारंगढ़-बिलाईगढ़

भानुमती का कुनबा बना कांग्रेस-सुभाष जालान
29-Apr-2024 10:05 PM
भानुमती का कुनबा बना कांग्रेस-सुभाष जालान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

सारंगढ़, 29 अप्रैल। जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ के भाजपा जिला अध्यक्ष सुभाष जालान ने कांग्रेस पार्टी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कभी अपने बलबूते पर 60 वर्ष तक शासन करने वाली कांग्रेस आज दहाई में सिमट कर रह गई है। कांग्रेस अपने पारिवारिक विरासत के चलते देश के राजनीतिक इतिहास में पूरी तरह हाशिए में आ चुकी है। अपने आप को कांग्रेस पुन: स्थापित करने के लिए अब भानुमति के कुनबा के साथ संबंध स्थापित कर लिया है। जहां अन्य राजनीतिक दल के इशारे पर कांग्रेस कार्य करती हुए दिखाई दे रही है। लोकसभा चुनाव 2024 जहां कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के साथ, बिहार में राष्ट्रीय जनता दल के साथ, महाराष्ट्र में शिवसेना उद्धव और एनसीपी शरद पवार के साथ, तमिलनाडु में द्रमुक गठबंधन के साथ, जम्मू कश्मीर में नेशनल काफ्रेंस के साथ, झारखंड में झारखंड मुक्ति मोर्चा के साथ समझौता कर कांग्रेस अब वेंटिलेटर पर पड़ा दिखाई दे रहा है।

20 साल में इसकी सीटें क्रमश: घटती गई। 1984 में कांग्रेस 517 सीटों पर चुनाव लड़ी , 20 साल बाद 2004 में 417 सीटों पर भाग्य आजमायी, वर्तमान में कांग्रेस 340 सीटों पर ही चुनाव लड़ रही है। इन चार महत्वपूर्ण राज्यों में उन्हें मात्र 207 सीटों के एवज में महज 52 सीट ही इनके खाते में आई है। 2024 के चुनाव में कांग्रेस दहाई में ही सिमट कर रह जाएगी।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news