रायगढ़

भारत जोड़ो यात्रा शुरू
13-Nov-2022 6:45 PM
भारत जोड़ो यात्रा शुरू

रायगढ़, 13 नवंबर। युवा कांग्रेस ने भारत जोड़ोपदयात्रा शुरू की। प्रथम दिवस का शुभारंभ इंदिरा नगर स्थित देश की पूर्व प्रधानमंत्री स्व.इंदिरा गांधी की प्रतिमा में माल्यार्पण के साथ हुआ, तत्पश्चात उक्त भारत जोड़ो यात्रा इंदिरा नगर से होते हुए,जोहल पैलेस होते हुए,कार्मेल स्कूल,ढिमरापुर रोड, गंगा नरसिंग होम के बगल से होते हुए,जेबा फॉर्म, सिद्धिविनायक होते हुए,अन्य मार्गों में यात्रा करते हुए पुन: इंदिरा नगर में सम्पन्न हुई, जिसमे भारी बढ़ी संख्या में कांग्रेस एवं युवा कांग्रेस के नेता कार्यकर्ता शामिल हुए।  पदयात्रा में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एल्डरमेन दयाराम धुर्वे , कांग्रेस नगर अध्यक्ष विकास ठेठवार ,महिला कांग्रेस अध्यक्ष रानी चैहान ,वरिष्ठ नेता लखेश्वर मिरी ,पार्षद आरिफ हुसैन , पार्षद रंजना शर्मा ,सहसचिव सत्यप्रकाश शर्मा ,सेवादल अध्यक्ष शकील अहमद,शेख ताजीम ,देनप अध्यक्ष जग्गू ठाकुर , वकील अहमद,उर्मिला लकड़ा, रेखा वैष्णव,किरण चैहान,गीता नायक,सत्यभामा सिंग,बीजू बेगम, बुधवासीन,अंशु सहित शताधिक संख्या में युवक कांगे्रस के पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हुए।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news